रायगढ़, 17 अक्टूबर/ धरमजयगढ़ क्षेत्र से आए एक मासूम बच्चा कालेश्वर को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बच्चे का वजन उम्र के अनुसार बहुत कम था और उसकी स्थिति अत्यंत गंभीर थी। चिकित्सकों के अथक प्रयासों से बच्चा पूर्णरूप से स्वस्थ हो गया और उसके वजन में भी बढ़ोतरी हुई। बच्चे के स्वास्थ्य में पूर्ण सुधार के उपरांत 05 अक्टूबर 2024 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। संत बाबा गुरू घासीदास जी स्मृति शा.चिकित्सालय रायगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम-कैचीरा, धरमजयगढ़ से आए 1 वर्ष…
Read MoreDay: October 17, 2024
पीएम आवास: शत्रुहन यादव का पक्का आवास का सपना हुआ पूरा, बंदरों के उत्पात और बारिश में मकान को क्षति पहुंचने की चिंता से मिली मुक्ति
मुंगेली 17 अक्टूबर/ शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत न केवल गरीब परिवारों के घर का सपना साकार हो रहा है, बल्कि उनके जीवन में स्थिरता एवं सुरक्षा का भाव भी पैदा हो रहा है। मुंगेेली विकासखण्ड के ग्राम कोसमा निवासी श्री शत्रुहन यादव ने बताया कि पहले वे अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में रहते थे। जिसके कारण परिवार को विशेषकर बारिश और सर्दी के मौसम में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। इसके साथ ही बंदरों के उत्पात से भी मकान को काफी…
Read Moreथाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों के विरूद्ध सरकण्डा पुलिस की कार्यवाही : धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वालों को भयभीत करने वाला आरोपी सरकंडा पुलिस की गिरफ्त में…भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर.
आरोपी के कब्जे से 1 नग तलवार की गई जप्त, आरोपी को गिरफतार कर पेश किया गया न्यायालय में. नाम आरोपी – गोविन्द देवांगन पिता संतराम देवांगन उम्र 20 वर्ष साकिन आर.के. नगर हरश्रृंगार कालोनी, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर. बिलासपुर, 17 अक्टूबर / प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 16 अक्टूबर 2024 को टाउन भ्रमण के दौरान मुखबीर से सूचना मिला था कि हर श्रृंगार कालोनी आर.के. नगर में एक व्यक्ति धारदार तलवार रखा है और आने-जाने वाले…
Read Moreएनडीए चीफ़ मिनिस्टर कॉन्क्लेव में शामिल हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
चंडीगढ़, 18 अक्टूबर/ एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की विशेष बैठक, ‘चीफ़ मिनिस्टर कॉन्क्लेव’, आज चंडीगढ़ में आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय भी शामिल हुए। लंबे अंतराल के बाद आयोजित इस कॉन्क्लेव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे समय उपस्थित रहे और बैठक का नेतृत्व किया। इस बैठक में भाजपा के 13 मुख्यमंत्री और 16 उपमुख्यमंत्री तथा महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, बिहार, सिक्किम, नागालैंड और मेघालय के एनडीए सहयोगी दलों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे। एनडीए के इस प्रमुख सम्मेलन का उद्देश्य…
Read Moreमैत्री चौक सिरगिट्टी में चाकू तलवार लहराकर आने-जाने वाले नागरिकों को परेशान करने वाले आरोपियों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार : आरोपियों के कब्जे से 04 नग चाकू एवं मौके से 14 नग मोटर सायकल की गई जप्त.
चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर. नाम आरोपी – 01.रोशन मंडावी पिता अनिल मंडावी उम्र 21 साल निवासी साई मंदिर के पास सिरगिटटी, 02.राज मिश्रा उर्फ बिटटू पिता दिलीप मिश्रा उम्र 23 साल निवासी ग्राम कोरमी ग्रीन कालोनी वार्ड नंबर 01 सिरगिटटी, 03.सूजल खैरवार पिता राजकुमार खैरवार उम्र 20 साल निवासी नयापारा संतोषी मंदिर वार्ड नंबर 12 सिरगिटटी, 04.ओम दिवाकार पिता कन्हैया दिवाकर उम्र 19 साल निवासी कोरमी रोड सिरगिटटी. बिलासपुर, 17 अक्टूबर / प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का…
Read Moreराष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर बैगा महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर, बिहान से बैगा महिलाएं बन रहीं स्वयं सिद्धा
बिलासपुर, 17 अक्टूबर/ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की बिहान येाजना से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन रहीं हैं। समूह की आजीविका गतिविधियों से जुड़कर कोटा ब्लॉक के करका गांव की बैगा महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हैं। गांव की जनजाति महिला प्रमिला बैगा समूह से जुड़कर न केवल स्वयं आत्मनिर्भर बनी हैं बल्कि अपने बैगा समुदाय की महिलाओं को भी समूह से जुड़ने के लिए प्रेरित कर आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सक्रिय महिला के रूप में प्रमिला के प्रयासों से विशेष पिछड़ी जनजाति की महिलाएं…
Read Moreशासन के एक स्टेशन एक उत्पाद योजना से स्वसहायता समूह के महिलाओं की बदली जिंदगी : स्थानीय स्तर पर महिलाओं के हुनर को बढ़ावा देने की इस पहल से महिलाएं हो रही आर्थिक रूप से सशक्त
हैण्डलूम कपड़ों से बैग का एक नया पैटर्न बिलासा किया ईजाद ईको फ्रेंडली बाटल कव्हर, टिफिन बैग, मोबाईल कव्हर, पोटली, मार्केट बैग, फैंसी पर्स, पिठ्ठू बैग, स्लाईन बैग, पाऊच बैग की बढ़ी डिमांड राजनांदगांव 17 अक्टूबर/ जिले के रेल्वे स्टेशन में स्थापित शासन के एक स्टेशन एक उत्पाद योजना से स्वसहायता समूह की महिलाओं की जिंदगी बदल रही है। स्थानीय स्तर पर महिलाओं के हुनर को बढ़ावा देने की इस पहल से महिलाएं आर्थिक दृष्टिकोण से सशक्त हो रही हैं। स्थानीय स्तर पर रूचि महिला मंडल की महिलाएं कॉटन क्लाथ…
Read Moreसांसद बृजमोहन अग्रवाल ने विद्यालय रूपांतरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ : कहा- विद्यालय रूपांतरण स्कूलों को भविष्य के अनुरूप विकसित करेगा
रायपुर, 17 अक्टूबर/ सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुवार को संकल्प कॉन्सेप्ट्स के विद्यालय रूपांतरण का शुभारंभ किया। विद्यालय रूपांतरण कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी स्कूलों की आधारभूत संरचना और बुनियादी सुविधाओं का विस्तृत विश्लेषण कर उन्हें मानकीकरण और उन्नयन के लिए एक स्पष्ट रोडमैप तैयार करना है। इसके अंतर्गत सरकारी विद्यालयों में आवश्यक सुविधाओं जैसे सुरक्षित कक्षाएं, पेयजल, शौचालय और अन्य शिक्षण संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि विद्यार्थियों के लिए एक उत्कृष्ट शैक्षिक वातावरण का निर्माण हो सके। शुभारंभ के अवसर पर श्री बृजमोहन अग्रवाल ने नई तकनीकों के…
Read Moreजल जीवन मिशन योजनांतर्गत ग्राम पंचायत सलोरा में पहुँचा ‘‘हर घर जल’’ : टेपनल से सुचारू रूप से जल मिलने से ग्रामवासियों को पेयजल संकट से मिला छुटकारा
महिलाओं को घर पर ही पेयजल उपलब्ध होने से समय की हो रही बचत कोरबा 17 अक्टूबर/ केन्द्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर जल पहुंचने से ग्रामवासियों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों को अब पेयजल के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता। उन्हें अपने घर पर ही टेप नल के माध्यम से पेयजल उपलब्ध हो रहा है। जिला मुख्यालय के विकासखंड कटघोरा के ग्राम पंचायत सलोरा (क) में जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर जल की व्यवस्था की गई है। हर घर में…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
रायपुर, 17 अक्टूबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन और आपके ओजस्वी नेतृत्व में हरियाणा, विकास के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहते हुए उत्तरोत्तर प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा। निश्चित ही डबल इंजन की सरकार दोगुनी ऊर्जा से हरियाणा में जनसेवा और विकास कार्यों को आगे बढ़ाएगी।
Read More