सुनील सोनी को प्रत्याशी बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने गजमाला पहनाकर किया स्वागत

यह चुनाव आगामी नगर निगम और पंचायत चुनाव के लिए संजीवनी साबित होगी – बृजमोहन अग्रवाल रायपुर, 21 अक्टूबर/ भारतीय जनता पार्टी कार्यालय एकात्म परिसर में आज दक्षिण विधानसभा उप चुनाव के लिए पूर्व सांसद सुनील सोनी को प्रत्याशी बनाये पश्चात प्रथम महत्वपूर्ण बैठक आहुत की गई। बैठक में रायपुर दक्षिण विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने सुनील सोनी को प्रत्याशी बनाये जाने पर उनका  उत्साह के साथ गजमाला पहनाकर स्वागत किया। बैठक में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के संयोजक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, संयोजक एवं स्वास्थ्य…

Read More

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा : कहा- कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए विकसित करें बेहतर सिस्टम, ठेकेदारों पर रखें नियंत्रण

परफॉर्मेंस गारंटी वाली सड़कों पर पूरी जानकारी प्रदर्शित करते हुए डिस्प्ले बोर्ड लगाने के निर्देश सड़कों के संधारण के लिए निर्धारित एसओपी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा रायपुर. 21 अक्टूबर 2024/ उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज सरगुजा संभागीय मुख्यालय अंबिकापुर में लोक निर्माण विभाग के सरगुजा संभाग में कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अंबिकापुर विश्रामगृह में आयोजित बैठक में अधिकारियों को परफॉर्मेंस गारंटी वाली सड़कों का निरीक्षण करने और विभागीय अभियंताओं को फील्ड में भेजकर रिपोर्ट लेने के निर्देश दिए। उन्होंने परफॉर्मेंस गारंटी वाली…

Read More

जामुल में बायोगैस प्लांट लगेगा : नगर निगम भिलाई, छत्तीसगढ़ बॉयो फ्यूल प्राधिकरण एवं भारत पेट्रोलियम के बीच कंसेशन एग्रीमेंट पर हुआ हस्ताक्षर

रायपुर, 21 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप नगरीय ठोस अपशिष्ट से जैवईंधन जैसे कि कम्प्रेस्ड बॉयो गैस उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर निगम भिलाई छत्तीसगढ़ बॉयो फ्यूल विकास प्राधिकरण और भारत पेट्रोलियम कार्पोेरेशन के मध्य आज त्रिपक्षीय कंसेशन एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर दुर्ग सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, छत्तीसगढ़ बॉयो फ्यूल के सीईओ श्री सुमित सरकार, बीपीसीएल मुम्बई के बॉयो फ्यूल हेड श्री अनिल कुमार पी., कमिश्नर नगर निगम भिलाई श्री बजरंग दुबे, बीपीसीएल एवं ऊर्जा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण…

Read More

वाणिज्य और उद्योग, श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि रायपुर, 21 अक्टूबर 2024/ पुलिस स्मृति दिवस पर आज ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पुलिस के वीर जवानों को श्रद्धांजली दी गई। प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने इस अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजली दी। यह आयोजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोरबा परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने जिले के उन सभी 12 शहीद जवानों को अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी और अपना सर्वस्व न्योछावर…

Read More

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने 24वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ : पांचों संभाग के खिलाड़ी चार दिनों तक करेंगे अपने खेल कौशल का प्रदर्शन

प्रतिभागियो को खेल भावना के साथ हिस्सा लेने व अपना सर्वाेच्च प्रदर्शन करने हेतु किया प्रेरित खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग- कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन रायपुर, 21 अक्टूबर 2024/ छत्तीसगढ़ के उर्जाधानी कोरबा के सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में प्रदेश सरकार के वाणिज्य, उद्योग व श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन द्वारा आज दीप प्रज्वलित कर 24वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस दौरान कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, महापौर कोरबा श्री राजकिशोर प्रसाद, कलेक्टर श्री अजीत वसंत सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे। प्रतियोगिता…

Read More

रायपुर नगर (दक्षिण) उप निर्वाचन-2024 : तीन अभ्यर्थियों ने जमा किए अपने नामांकन

रायपुर 21 अक्टूबर 2024/ रायपुर नगर (दक्षिण) उप निर्वाचन-2024 अंतर्गत अभी तक तीन उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में आज 21 अक्टूबर को शबिस्ता खान, सुषमा अग्रवाल, महेंद्र कुमार बाघ ने अपना नामनिर्देशन पत्र जमा किया।  उल्लेखनीय है कि रायपुर नगर (दक्षिण) उपनिर्वाचन 2024 के लिए उम्मीदवार 25 अक्टूबर 2024 तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। शासकीय अवकाश दिवसों को छोड़कर कार्यालयीन दिवसों में प्रातः 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल किया जा सकता है। प्राप्त नामांकन पत्रों की…

Read More

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत शराब पी कर वाहन चलाने वाले चालकों पर कार्यवाही के लिए चलाया गया विशेष अभियान : 26 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर…किये गये उनके वाहन जप्त.

सड़क मार्ग में शराब पी कर वाहन चलाने वाले चेकिंग अभियान में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा की गई भारी वाहन, चारपहिया वाहन एवं दोपहिया वाहन चालकों की चेकिंग. जप्त वाहनों को विधिवत माननीय न्यायालय के समक्ष किया जाएगा प्रस्तुत. ब्रेथ एनलाइजर के माध्यम से चेकिंग करते हुए पकड़ा गया, शराब पी कर वाहन चलाने वाले चालकों को. यातायात की शाखा बलौदाबाजार द्वारा 04, यातायात कसडोल द्वारा 03, यातायात सिमगा द्वारा 03, लवन द्वारा 03, गिधौरी द्वारा 02, यातायात भाटापारा द्वारा 05, थाना गिधपुरी द्वारा 06 चालकों को शराब पीकर…

Read More

छत्तीसगढ मनवा कुर्मी छत्रिय समाज के निर्वाचित प्रतिनिधियों के शपथ समारोह में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, कहा – कुर्मी समाज सशक्त और संगठित समाज

रायपुर, 21 अक्टूबर 2024/ राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा आज ग्राम नरदहा में आयोजित छत्तीसगढ मनवा कुर्मी छत्रिय समाज के निर्वाचित प्रतिनिधियों के शपथ समारोह में शामिल हुए। शपथ ग्रहण समारोह में राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कुर्मी समाज के निर्वाचित प्रातिनिधियों को बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज का नेतृत्वकर्ता सहज और सुलझा हुआ होना जरूरी है। कुर्मी समाज के बहुत से निर्णयों को अन्य समाज के प्रबुद्धजनों ने भी स्वीकार किया है। कुर्मी समाज के निर्णयों से समाज की दशा और दिशा में सुधार हुआ…

Read More

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएचई के कार्यों की समीक्षा की : कहा – मिशन मोड पर हो जल जीवन मिशन के काम, नल जल की हर योजना पर बारिकी से काम करें

अधिकारियों को एफएचटीसी कवरेज की समीक्षा और जांच कर लोगों से फीडबैक लेने कहा प्रगतिरत कार्यों को तेजी से पूर्ण करने और अप्रारंभ कार्यों को जल्दी शुरू करने क्रेडा के अधिकारियों को दिए निर्देश रायपुर. 21 अक्टूबर 2024/ उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरुण साव ने आज सरगुजा संभागीय मुख्यालय अंबिकापुर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सरगुजा संभाग में कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अंबिकापुर विश्रामगृह में आयोजित बैठक में सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में जल जीवन मिशन के कार्यों…

Read More

उप मुख्यमंत्री ने नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा की : कहा – ठोस कार्ययोजना के साथ संवारे शहरों को, कार्यालय में स्वच्छता रखें, कार्य पद्धति में सकारात्मक बदलाव लाएं, शहरों के बेहतर विकास और जनहित में करें कार्य, लापरवाही की तो होगी कार्यवाही

रायपुर. 21 अक्टूबर 2024/ उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज सरगुजा संभागीय मुख्यालय अंबिकापुर में संभाग के सभी नगरीय निकायों के अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की प्रगति और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने अंबिकापुर कलेक्टोरेट में आयोजित बैठक में अधिकारियों को शहरों के सुनियोजित और सुव्यवस्थित विकास के लिए कार्ययोजना बनाकर उसके अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगमों के आयुक्तों तथा नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को इंजीनियर्स के साथ बेहतर…

Read More