पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन में स्टार सेरेमनी का आयोजन : जिले में पदस्थ उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव को निरीक्षक के पद पर किया गया पदोन्नत.

समदर्शी न्यूज़ – अंबिकापुर : पुलिस मुख्यालय रायपुर के आदेश के परिपालन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री सुनील शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में स्टार सेरेमनी का आयोजन कर जिले में पदस्थ उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव को स्टार लगाकर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत कर शुभकामनाएं दी गई।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा निरीक्षक ओमप्रकाश यादव को विभाग द्वारा प्रदत्त नये दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने हेतु शुभकामनाएं दी गई, साथ ही उच्च स्तर की कार्यकुशलता का प्रदर्शन कर आम नागरिकों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए गएकार्यक्रम के दौरान निरीक्षक ओमप्रकाश यादव की बेहतर सेवाओं की सराहना कर अग्रिम सेवाओं हेतु शुभकामनायें दी गई, स्टार सेरेमनी के दौरान पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts