मोटर सायकल पर शराब परिवहन कर रहे दो युवकों को एफएसटी टीम ने पकड़ा…..आरोपियों से 33 पाव अंग्रेजी शराब की गई जप्त, चक्रधरनगर पुलिस ने आबकारी एक्ट के अंतर्गत की कार्रवाई…..!

समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : कल दिनांक 25 अप्रैल 2024 को थाना चक्रधरनगर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बरलिया स्कूल चौक पर वाहनों को चेक कर रही एफएसटी (FST) टीम द्वारा हीरो पैशन प्रो क्रमांक CG13 AJ 5779 पर शराब परिवहन कर रहे दो युवक 1- अर्जुन माझी पिता संतोष माझी, उम्र 20 वर्ष एवं 2- नागेश भगवान मिरेवार पिता भगवान नारायण मिरिवार उम्र 30 वर्ष के पास 33 पाव अंग्रेजी शराब जप्त कर पंचनामा तैयार किया गया। चक्रधरनगर पुलिस द्वारा आरोपियों से अवैध शराब व परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्ती कर थाना चक्रधरनगर में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।

Related posts