सरगुजा पुलिस द्वारा अभियान ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत’ नवीन कानूनों के क्रियान्वयन से पूर्व क्षेत्र के समस्त थाना/चौकी में जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन !

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ – अंबिकापुर : सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत’ आम नागरिकों को विधिक जनजागरूकता प्रदान करने एवं नवीन कानूनों के क्रियान्वयन से पूर्व आम नागरिकों को नवीन क़ानून की मूलभूत जानकारी देकर जागरूक करने हेतु समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में जिला मुख्यालय सहित जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा आम जनता के बीच उपस्थित होकर नवीन क़ानून जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर के दौरान पुलिस टीम द्वारा नवीन क़ानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम के बारे में आम नागरिकों को जानकारी देकर जागरूक किया गया। नवीन क़ानून के तहत ई-एफआईआर की व्यवस्था के बारे में जानकारी दी गई। आतंकवाद, मॉब लिंचिंग सहित संगठित अपराध की स्पष्ट व्याख्या हेतु से नये क़ानून आपराधिक प्रवृति के व्यक्तियों के लिए और सख्त होने तथा आम नागरिकों को न्याय की ओर ले जाने वाला क़ानून होना बताया गया। महिला एवं नाबालिग सम्बंधित अपराधों में आरोपियों के विरुद्ध तय समय सीमा में सख्त वैधानिक कार्यवाही किये जाने के प्रावधान के बारे में जानकारी दी गई। आम नागरिकों को जानकारी देते हुए बताया गया कि भारतीय कानून को दंड व्यवस्था के पुराने प्रचलित क़ानून की ओर से न्याय व्यवस्था की ओर ले जाने के लिए 01 जुलाई 2024 से उक्त नवीन लागू किया जाना बताया गया, साथ ही छोटे किस्म के अपराधों के सामुदायिक सेवा का कार्य सौपे जाने की व्यवस्था के बारे में भी अवगत कराया गया।

पुलिस टीम द्वारा आम नागरिकों को महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराध पोक्सो एक्ट, टोनही प्रताड़ना के बारे में विस्तार से बताकर जागरूक किया गया। ग्रामीणों को यातायात के नियम, नशे के दुष्परिणाम, सायबर अपराध ऑनलाइन ठगी के बारे में बताकर विस्तार से चर्चा की गई। बाहरी अनजान व्यक्तियों से वित्तीय लेन-देन में सतर्कता बरतने की समझाईश दी गई। जागरूकता शिविर के दौरान आम नागरिकों से उनकी समस्याओं को पूछ कर पुलिस टीम द्वारा मौक़े पर ही समस्याओं का निराकरण किया गया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!