साइबर जागरूकता अभियान : अंदरूनी बस्तियों तक के नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति किया गया जागरूक…साइबर अपराध के शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सम्पर्क करने दी गई जानकारी.

अंबिकापुर,14 अक्टूबर / सरगुजा पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत गत दिवस शहर के अंदरूनी बस्तियों के नागरिकों में साइबर अपराधों की जानकारी देकर जागरूकता उत्पन्न की गई।  जागरूकता अभियान का उद्देश्य इस के माध्यम से नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव एवं सुरक्षा के उपायों के बारे में जागरूक करना था, अभियान के अंतर्गत स्थानीय लोगों को साइबर सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई, जिससे वे आधुनिक तकनीक के उपयोग में सुरक्षित रह सकें, कार्यक्रम में प्रमुख रूप से साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर 1930 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। यह हेल्पलाइन नंबर साइबर अपराध की तुरंत रिपोर्ट करने और त्वरित सहायता प्राप्त करने के लिए एक महत्वपूर्ण माध्यम है। साइबर वालंटियर ने नागरिकों को जानकारी दिया कि यदि उनके साथ किसी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी या साइबर अपराध होता है, तो वे इस नंबर पर कॉल कर सकते हैं और तत्काल मदद प्राप्त कर सकते हैं।

नागरिको को ऑनलाइन ठगी सम्बन्धी जानकारी, खाता सम्बन्धी गोपनीय जानकारी किसी अन्य को ना देने, सोशल मीडिया साईट में अंजान व्यक्तियों से मित्रता ना करने सहित डायल 112 आपातकालीन सेवा और 181 महिला हेल्पलाइन के उपयोग के बारे में भी लोगों को जानकारी दी गई। 181 महिला हेल्पलाइन महिलाओं के खिलाफ होने वाले साइबर अपराधों की रिपोर्टिंग और उन्हें तत्काल सुरक्षा सहायता प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण है। इसके अलावा नजदीकी थाने पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया गया, जिससे नागरिक साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कर सकें। कार्यक्रम के दौरान अभिव्यक्ति ऐप की जानकारी नागरिकों को प्रदान की गई, जो महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने में मदद करता है। उन्होंने नागरिकों को ओटीपी साझा न करने, फिशिंग ईमेल से सतर्क रहने और संदिग्ध ऑनलाइन लिंक पर क्लिक न करने के महत्व को समझाया गया।

error: Content is protected !!