अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 : जशपुर जिले में 3 मछुआ एवं 6 दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों का हुआ पंजीयन

नवीन पंजीकृत सहकारी समितियों को पंजीयन प्रमाण-पत्र का किया गया वितरण

जशपुर, 05 मार्च 2025/ अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के लिए जारी कैलेंडर अनुसार सहकारिता विभाग जशपुर द्वारा पंजीकृत 3 नवीन मछुआ सहकारी समितियों एवं 6 नवीन दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों को पंजीयन प्रमाण-पत्र वितरण किया गया। यह प्रमाण-पत्र कार्यक्रम संबंधित समितियों के ग्राम पंचायत मुख्यालयों में किया गया। इस दौरान सहकारिता विभाग, अपेक्स बैंक, मत्स्य पालन विभाग एवं पशु पालन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts