मासूम चेहरा-खतरनाक इरादे : सुबह-सुबह खून से लथपथ मिली लाश, सिर में डंडे से वार कर की गई बेरहमी से हत्या, नाबालिग ने सोते व्यक्ति की कर दी निर्मम हत्या, विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार.

दुर्ग. 10 मई 2025 : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के थाना जामुल अंतर्गत ग्राम मुड़पार में एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक नाबालिग ने आपसी रंजिश के चलते 42 वर्षीय व्यक्ति की सोते समय डंडे से सिर पर वार कर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई, जबकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

थाना जामुल अन्तर्गत ग्राम मुड़पार में आज प्रातः एक व्यक्ति का रक्त रंजित शव मिला, प्रथम दृष्टया किसी व्यक्ति के व्दारा क्रूरतापूर्वक सिर के पिछले हिस्से में वार कर हत्या किया जाना पाया गया।

मृतक की पुत्री प्रार्थिया रोशनी वर्मा, बाजार पार मुड़पार, जामुल की रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध क्रमांक 269/25 धारा 103 (1) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रार्थिया के बताए अनुसार उसके पिता सचिन यादव उम्र 42 वर्ष अक्सर घर के बाहर चारपाई लगाकर सोते हैं, आज वह सुबह चारपाई में दिखाई नहीं दिए, गांव के लोगों से पता चला कि उसके पिता दउवा कुर्रे की आबादी जमीन में खून से लतपथ पड़े हुए हैं, पास जाकर देखने पर उसके पिता के सिर में गंभीर चोट आई है और मृत्यु हो गई है, अपचारी बालक के परिवार के साथ पूर्व में आपसी विवाद एवं रंजिश के कारण हत्या की गयी।

Related posts