आरोपियां अकुला मीना उर्फ कर्री उर्फ सुनीता निवासी सडक 11 जोन 01 कैनाल रोड छावनी मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार
आरोपिया से 1.200 कि.ग्रा. कीमत लगभग 10,000/- रूपये एवं एक नीले रंग की एक्टीवा क्रमांक GC 07 CH 2876 कीमत करीबन 50,000/- रूपये जुमला कीमत 60,000/- रूपये बरामद.
दुर्ग. 10 मई 2025 : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस ने एक महिला आरोपी को गांजा तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि महिला एक नीले रंग की एक्टिवा स्कूटी में गांजा लेकर बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 1.2 किलोग्राम गांजा और 50,000/- रुपये कीमत की एक एक्टिवा स्कूटी बरामद की। इस मामले में महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
दिनांक 09 मई 2025 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि होण्डा शोरूम के पीछे एवेन्यु रोड पावर हाऊस भिलाई के पास एक महिला नीले रंग की एक्टीवा क्रमांक GC 07 CH 2876 में गांजा रख कर बेचने हेतु ग्राहक की तलाश कर रही है। इस सूचना पर उक्त स्थान पर पुलिस टीम द्वारा घेरा बंदी कर दबिश देकर महिला को पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर अपना नाम अकुला मीना उर्फ कर्री उर्फ सुनीता कैनाल रोड परसुराम चौक के पास छावनी में रहना बतायी।
जिसके कब्जे से मादक पदार्थ गांजा 1.200 कि.ग्रा. कीमत लगभग 10,000/- रूपये एवं एक नीले रंग की एक्टीवा क्रमांक GC 07 CH 2876 कीमत करीबन 50,000/- रूपये जुमला कीमती 60,000/- रूपये विधिवत बरामद किया गया। आरोपिया के विरुद्ध थाना छावनी में अपराध क्रमांक 207/25 धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट कायम कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
इस प्रकरण की कार्यवाही में निरीक्षक नवी मोनिका पाण्डेय, थाना प्रभारी छावनी, सहायक उपनिरीक्षक विनय कुमार रजक, प्रधान आरक्षक उमेश गंगराले, आरक्षक नितिन सिंह, आरक्षक तालेन्द्र चन्द्राकर की भूमिका उल्लेखनीय रही है।
