पॉक्सो और आईटी एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई : सोशल मीडिया में महिला-बच्चों की अश्लील क्लिप फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

आरोपी :– 01. संजीत कुमार उर्फ सोनू रात्रे पिता स्व. राज कुमार रात्रे उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम लोकबंद थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग़.) के विरुद्ध धारा 67(बी) आई.टी.एक्ट 15(2) पॉस्को एक्ट दर्ज।

बिलासपुर : मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चेतना अभियान के तहत सभी अपराध पर नियंत्रण कार्यवाही हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। भारत सरकार गृह मंत्रालय के एन. सी. आर. बी. नई दिल्ली से प्रेषित साइबर टीप लाइन के माध्यम से आरोपी के द्वारा सोशल मीडिया साइट फेसबुक एवं गूगल में महिला एवं बच्चों का अश्लील वीडियो अपलोड किया गया है।

जिस पर निर्देशानुसार  श्रीमती अर्चना झा (रा. पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में  साइबर सेल बिलासपुर के साथ सामंजस्य स्थापित कर आरोपी के मोबाइल लोकेशन का पता कर आरोपी संजीत कुमार उर्फ सोनू रात्रे पिता स्व. राज कुमार रात्रे उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम लोकबंद थाना कोटा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, सहायक उप निरीक्षक ओंकार बंजारे, आरक्षक 1056 भोप साहू,  का विशेष भूमिका रही।

Related posts