सीसीटीवी फुटेज से खुली चोरी की साजिश : गैंग बनाकर मकान में की लाखों की चोरी, त्रिनयन ऐप से मिला सुराग, सुपेला पुलिस ने 24 घंटे में किया पर्दाफाश. 80 हजार का सामान बरामद, गैंग समेत एक विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार.

दुर्ग. 29 जून 2025 : दुर्ग जिले के सुपेला थाना अंतर्गत स्मृति नगर चौकी पुलिस ने गैंग बनाकर चोरी करने वाले दो युवकों और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर नकबजनी की बड़ी वारदात का खुलासा किया है। त्रिनयन ऐप की मदद से सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए पुलिस ने 24 घंटे के भीतर 80,000/- रुपये मूल्य का चोरी का मशरूका बरामद किया है, जिसमें मोटरसाइकिल, सिलिंग फैन, नल, वायर और अन्य सामान शामिल हैं।

प्रार्थी सुधीर कुमार अग्रवाल पिता राजकुमार अग्रवाल निवासी स्मृतिनगर पुलिस चौकी स्मृतिनगर थाना सुपेला ने दिनांक 28 जून 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दुर्गा नगर कोहका स्थित आनंद पूरम फेस 01 के मकान में दिनांक 27 जून 2025 से दिनांक 28 जून 2025 के मध्य किसी अज्ञात चोर द्वारा मकान में रखे 08 नग पंखा, 35 नग नल, 55 नग चिटकनी, दो बंडल वायर एवं अन्य सामान कीमत करीबन 50,000/- रूपये को चोरी कर ले गया है। तत्संबंध में थाना सुपेला चौकी स्मृतिनगर में अपराध क्रमांक 758/2025 धारा 331(4),305 बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रकरण के अज्ञात आरोपी एवं मशरूका की पता तलाश हेतु थाना प्रभारी विजय यादव एवं चौकी प्रभारी गुरूविन्दर सिंग संधु को दिशा निर्देश के परिपालन में त्रिनयन ऐप के माध्यम से घटना-स्थल के आसपास एवं रोड में लगे सीसीटीव्ही कैमरा चेक कर मुखबीर लगाया गया, घटना-स्थल के पास सीसीटीव्ही में तीन संदेही घुमते नजर आये, मुखबीर को सीसीटीव्ही फुटेज दिखाये जाने पर संदेही की पहचान प्रेम नेताम, समीर धुर्वे उर्फ कान्हा के रूप में की गई। जिसके संबंध में संदेहियों की पता तलाश कर घेरा बंदी कर पकड़ कर चौकी लाये, जिनसे पूछताछ करने पर अपने साथी विधि से संघर्षरत् बालक के साथ मिल कर तीनों योजना बनाकर दिनांक 03 अप्रैल 2025 को मॉडल टाउन शिव मंदिर में चोरी करना, जिसके बाद दिनांक 17 मई 2025 को दीन दयाल कालोनी से मोटर सायकल सीजी 07 ए.एफ. 0812 को चोरी करना, जिसका नम्बर प्लेट को बदलकर चलाना बताया गया। जिसके बाद तीनों प्लानिंग बनाकर दिनांक 27 जून 2025 को आनंद पूरम फेस 01 में चोरी करना कबूल किये। आरोपियों के कब्जे से चोरी गये मशरूका एक मोटर सायकल, 08 नग सिलिंग फेन, 55 नग स्टील का नल, शावर, दो बंडल वायर एवं अन्य घरेलू सामान कीमत करीबन 80,000/- रूपये को आरोपियों एवं अपचारी बालक के कब्जे से बरामद किया गया है। आरोपी समीर धुर्वे उर्फ कान्हा एवं प्रेम नेताम तथा विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

(1) समीर धुर्वे उर्फ कान्हा पिता विदेशी धुर्वे उम्र 19 साल सा. डेरा बस्ती फरीद नगर सुपेला थाना सुपेला जिला दुर्ग (छ.ग.).

(2) प्रेम नेताम पिता दिलदार नेताम उम्र 18 साल 14 माह निवासी डेरा बस्ती फरीद नगर सुपेला थाना सुपेला जिला दुर्ग (छ.ग.).

जप्त मशरुका – एक मोटर सायकल, 08 नग सिलिंग फेन, 55 नग स्टील का नल, शावर, दो बंडल वायर एवं अन्य घरेलू सामान किमती करीबन 80,000/- रूपये.

Related posts