गुम इंसानों की तलाश में पुलिस बनी रियल हीरो : व्हाट्सएप कॉलिंग से लेकर इंटरस्टेट ऑपरेशन तक, जशपुर पुलिस ने एक महीने में की चमत्कारिक 110 रिकवरी, अब बच्चों की बारी, ऑपरेशन तलाश से 110 परिवारों में लौटी मुस्कान, आज से ऑपरेशन मुस्कान का आगाज.

गुम इंसान दस्तयाबी हेतु एसएसपी जधपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा श्रीमती मंजूलता बाज के नेतृत्व में पूरे जून माह में “ऑपरेशन तलाश चलाया गया। गुम इंसानों को ढूंढने हेतु कई टीम को लगाया गया था एवं सायबर सेल द्वारा हजारों मोबाईल नंबर के डेटा का विश्लेष्ण भी किया गया। कुछ गुम इंसान को नियमानुसार व्हाट्सअप कॉलिंग से बात कर बरामद किया गया। जशपुर पुलिस द्वारा 399 गुम इंसानों में से 110 को बरामद किया गया।

माह नवंबर 2000 से 31 मई 2025 तक जशपुर जिले में महिला – 244, पुरूष – 127 कुल 371 गुम थे, इनमें से महिला-76, पुरूष-06 कुल – 82 को बरामद किया गया है। इसके अतिरिक्त माह जून 2025 में महिला – 19 एवं पुरूष के 09 कुल – 28 प्रकरण गुम इंसान के दर्ज हुये जिसमें से महिला – 19, पुरूष – 08 कुल 27 बरामद कर लिया गया है।

टीम द्वारा अभियान चलाकर जशपुर जिले के थाना बगीचा के-25, थाना पत्थलगांव के -22, थाना फरसाबहार के 10, सिटी कोतवाली जशपुर द्वारा-08, थाना तपकरा द्वारा 01, चौकी उपरकछार द्वारा 02, थाना कांसाबेल-06, चौकी दोकड़ा-02, थाना कुनकुरी-08, थाना लोदाम-01, थाना तुमला 03, चौकी कोल्हेझरिया एवं थाना आस्ता 01-01, थाना दुलदुला एवं सन्ना-02-02, थाना बागबहार-08, चौकी कोतबा 02, थाना नारायणपुर द्वारा 04 एवं चौकी पण्डरापाठ द्वारा 01 गुम इंसान को ढूंढकर उनके परिजनों को सौंपा। सबसे ज्यादा गुम इंसान ढूंढने वाले थाना को एसएसपी द्वारा पुरष्कृत किया गया है।

पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशन में आज से पूरे प्रदेश में गुम बच्चों को ढूंढने हेतु ऑपरेशन मुस्कान की शुरूआत की गई है, उक्त ऑपरेशन पूरे जुलाई माह तक जारी रहेगा। इस ऑपरेशन के तहत् जशपुर पुलिस ने आज 02 गुम बच्चों को बरामद कर उनके परिजनों को सौंपा।

Related posts