अपराध क्रमांक – 263/2025 धारा- 296, 118(1), 119(1), 126(2), 309(6), 3(5) बीएनएस दर्ज.
दुर्ग. 09 जुलाई 2025 : दुर्ग जिले के थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र में एक साइकिल सवार व्यक्ति पर लूट और जानलेवा हमले की घटना से सनसनी फैल गई। आरोपी अक्षय पासी ने अपने साथी के साथ मिलकर प्रार्थी से ₹2500 की नगदी लूटकर चाकू से वार कर घायल कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में पुलिस की तत्परता और सटीक जांच की सराहना की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी राजकुमार जैन पिता स्व. हुकुमचंद जैन उम्र 57 वर्ष निवासी न्यू खुर्सीपार सिंधी मोहल्ला दिनांक 07 जुलाई 2025 को थाना पुरानी भिलाई उपस्थित होकर अपराध क्रमांक 262/2025 धारा 296, 118(1), 119(1), 126(2), 309(6), 3(5) बीएनएस दर्ज कराया था कि दिनांक 05 जुलाई 2025 को साइकिल से भिलाई 3 एकता नगर जा रहा था, कि शाम करीबन 4:15 बजे डबरा पारा चौक के आगे सर्विस रोड में डबरा पारा के अक्षय कुमार व उसके दोस्त दुर्गेश इसे रोक कर शराब पीने के लिए पैसा मांगने लगा, नहीं कहने पर दोनों मां बहन की गंदी-गंदी गाली गुप्तार करते हुए अक्षय के द्वारा प्रार्थी के पेंट में रखे नगदी रकम 2500/-रूपये को लूटकर मोबाइल मांगने लगा, जिसे नहीं कहने पर अक्षय कुमार भारती अपने पास रखे कटर निकाल कर इसके दाहिने जांघ में वार कर दिया।
प्रार्थी के चिल्लाने पर दोनों भाग गए, जिसके बाद प्रार्थी आने जाने वाले से मोबाइल मांग कर लड़का निशांत को फोन कर सूचना देने पर तुरंत आकर आईएमआई अस्पताल खुर्सीपार में भर्ती होकर ईलाज कराया है। आरोपी अक्षय कुमार भारतीय उर्फ अक्षय पासी के डबरा पारा में मिलने पर अभिरक्षा में लेकर मेमोरण्डम कथन लिया गया, जिनके द्वारा 05 जुलाई 2025 को अपने दोस्त दुर्गेश यादव निवासी रानीतरई खर्रा के साथ डबरा पारा चौक के आगे सर्विस रोड में साइकिल से जा रहे व्यक्ति को रोक कर शराब पीने के लिए पैसा मांगने पर नहीं देने से उससे 2500/-रूपये तथा मोबाइल मांगने पर नहीं देने से उसको कटर मार कर भाग जाना बताये। आरोपी दुर्गेश निवासी रानीतराई खर्रा का पता तलाश किया जा रहा है, आरोपी अक्षय कुमार भारतीय उर्फ अक्षय पासी के व्दारा अपराध धारा का कृत्य घटित करना पाए जाने से दिनांक 08 जुलाई 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। आरोपियों के विरूद्ध थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 190/2024 धारा 309(6),126(2),3(5) बीएनएस. का अपराध पूर्व में दर्ज होना पाया गया है।
इस प्रकरण की कार्यवाही में निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज, उपनिरीक्षक योगेश्वर वर्मा, आरक्षक ईश्वर भारद्वाज, आरक्षक संजय मनहरे, आरक्षक बंटी सिंह, आरक्षक राजकुमार सिंह की उल्लेखनीय भूमिका रही है।
अपराध क्रमांक – 263/2025 धारा- 296, 118(1), 119(1), 126(2), 309(6), 3(5) बीएनएस,
नाम गिरफ्तार आरोपी – 1. अक्षय कुमार भारतीय उर्फ अक्षय पासी पिता राजेन्द्र प्रसाद पासी उम्र 19 वर्ष निवासी डबरापारा उत्तर शिव मंदिर के पास थाना पुरानी भिलाई जिला दुर्ग (छ.ग.).
