थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले में आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही.
आरोपी द्वारा प्रार्थिया को शादी का झांसा देकर कारित की गई थी घटना.
महिला सम्बन्धी अपराधों में पुलिस टीम द्वारा की जा रही त्वरित कार्यवाही.
अम्बिकापुर. 16 जुलाई 2025 : अम्बिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी चंदन साहू को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने 6 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी जबरन दुष्कर्म कर अब शादी से इनकार कर रहा है। गांधीनगर पुलिस ने गंभीरता से जांच करते हुए आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। महिला अपराधों पर सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने यह साहसिक कदम उठाया है।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता दिनांक 06 जून 2025 को थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि भोथीडीह थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर निवासी चन्दन साहू पीड़िता को शादी करने का झांसे का देकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया है और अब शादी करने से इंकार कर रहा है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 329/25 धारा 69 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी का पता तलाश कर पकड़ कर पूछताछ किया गया। आरोपी द्वारा अपना नाम चन्दन साहू आत्मज रेखराज साहू उम्र 21 वर्ष साकिन भोथीडीह थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर का होना बताया गया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध दौरान पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया हैं।
इस प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, उपनिरीक्षक प्रेम सागर खुटिया, महिला आरक्षक तेजश्वरी, आरक्षक प्रवीण खलखो, आरक्षक सुरेश भगत सक्रिय रहे।
