सरगुजा में महिला की निर्मम हत्या : हत्या की गुत्थी सुलझाने सरगुजा पुलिस ने की इनाम की घोषणा, आरोपी की सूचना देने वाले को मिलेगा नकद पुरस्कार, अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹5,000 का इनाम घोषित.

अंबिकापुर.19 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में हुई महिला की हत्या के मामले में अब तक आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) ने अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले व्यक्ति को ₹5,000 नगद इनाम देने की घोषणा की है। यह इनाम आरोपी की गिरफ्तारी में मददगार साबित होने वाली गोपनीय सूचना पर मिलेगा। मामले की जांच जारी है और आमजन से सहयोग की अपील की गई है।

सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि प्रार्थी गोलू राजवाड़े पिता श्यामलाल राजवाड़े निवासी-रजपुरी कला, खजूरपारा, लखनपुर, सरगुजा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि घटना दिनांक 29 अप्रैल 2025 से 30 अप्रैल 2025 के मध्य अज्ञात आरोपी के द्वारा प्रार्थी की माँ मुनेश्वरी उर्फ आशा राजवाड़े पति 29 श्यामलाल राजवाडे को धारदार हथियार से मार कर हत्या कर दिया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना लखनपुर में अपराध क्रमांक-103/2025 धारा-103(1), भारतीय न्याय संहिता-2023 कायम कर विवेचना की जा रही है। प्रकरण में लगातार अज्ञात आरोपी का पतासाजी/गिरफ्तारी का हरसंभव प्रयास करने के उपरांत भी अभी तक कोई पता नहीं चला है।

प्रकरण की गंभीरता को संज्ञान में लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल, (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस रेग्युलेशन के पैरा 80-ए में निहित दी गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए घोषणा किया गया कि जो कोई व्यक्ति प्रकरण के अज्ञात आरोपी के संबंध में ऐसी जानकारी देगा जिससे आरोपी की गिरफ्तारी हो सके या गिरफ्तार करायेगा अथवा गिरफ्तार करेगा उसे 5,000/- (पाँच हजार रूपये) के ईनाम से पुरस्कृत किया जावेगा। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जावेगा। पुरस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) का होगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सरगुजा- 94791-93501

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सरगुजा- 94791-93502

नगर पुलिस अधीक्षक, अम्बिकापुर- 94791-93503

पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सीतापुर- 94791-93504

पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अम्बिकापुर- 94791-93505

पुलिस नियंत्रण कक्ष, जिला-सरगुजा- 94791-93599

Related posts