थाना गंज क्षेत्रांतर्गत रेलवे स्टेशन के पास पकड़ा गया आरोपियों को गांजा के साथ रंगे हाथ. आरोपी है मूलतः बिहार के निवासी, प्रकरण में फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में की जा रहीं है विस्तृत पूछताछ.
आरोपियों के कब्जे से 48 किलो 360 ग्राम गांजा किया गया है जप्त, घटना में प्रयुक्त तीन नग मोबाईल फोन भी किया गया है जप्त, जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 5,00,000/- रूपये. आरोपियों द्वारा गांजा को सम्बलपुर उड़ीसा से लाना है बताया गया.
आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 179/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध.
रायपुर. 21 जुलाई 2025 : रायपुर पुलिस के ‘नशे के विरुद्ध विशेष अभियान’ के तहत एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना गंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। रेलवे स्टेशन क्षेत्र में घेराबंदी कर पुलिस ने बिहार के तीन अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को रंगेहाथ धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से कुल 48 किलो 360 ग्राम गांजा और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिसकी कुल बाजार कीमत लगभग ₹5 लाख आंकी गई है। पूछताछ में आरोपियों ने गांजा को उड़ीसा के संबलपुर से लाना स्वीकार किया है। इनके विरुद्ध नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20बी के तहत अपराध दर्ज कर आगे की पूछताछ की जा रही है।
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 20 जुलाई 2025 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत रेलवे स्टेशन के पास कुछ व्यक्ति अपने पास बैग में गांजा रखे हैं तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री केशरीनंदन नायक द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को रंगे-हाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिए के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम प्रदीप कुमार सोडिया, दिनेश गुप्ता तथा विनोद गुप्ता निवासी बिहार का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। गांजा के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा गांजा को सम्बलपुर उड़ीसा से लाना बताया गया है।
जिस पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 48 किलो 360 ग्राम गांजा तथा घटना में प्रयुक्त तीन नग मोबाईल फोन जुमला कीमत लगभग 5,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 179/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार आरोपी –
1. प्रदीप कुमार सनोडिया पिता स्व. भुजाराम सनोडिया उम्र 31 साल निवासी ग्राम रूपहीटाड़ थाना भितहा जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार।
2. दिनेश गुप्ता पिता यहारी गुप्ता उम्र 32 वर्ष साकिन ग्राम जिगनई थाना भिता जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार।
3. विनोद गुप्ता पिता सतन गुप्ता उम्र 32 वर्ष साकिन ग्राम रूपही टाड़ थाना भितहा जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार।
इस प्रकरण की कार्यवाही में निरीक्षक भावेश गौतम थाना प्रभारी गंज, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, प्रधान आरक्षक घनश्याम प्रसाद साहू, प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र भार्गव, आरक्षक मुनीर रजा, आरक्षक पुरूषोत्तम सिन्हा, आरक्षक अभिषेक सिंह तोमर, आरक्षक लक्ष्मीनारायण साहू तथा थाना गंज से उपनिरीक्षक काशीराम मण्डावी, महिला प्रधान आरक्षक दुर्गा बघेल, आरक्षक अशोक राठौर, आरक्षक दिनेश वर्मा तथा आरक्षक अर्जुन रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
