वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा निर्देशन में आयोजित कार्यशाला में जिले के समस्त थाना/चौकी के समंस वारंट मददगार आरक्षक हुए शामिल.
कार्यशाला में मददगार आरक्षकों को ई-समंस की तामिली के संबंध में दी गई विस्तृत जानकारी.
समंस वारंट मददगार, CCTNS आपरेटर एवं कोर्ट मोहर्रिर आरक्षक को आपस में समन्वय बनाकर ई-समंस की समय पर शत प्रतिशत तामिली करने दी गई हिदायत.
अंबिकापुर 29 जुलाई 2025 : भारतीय क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम को डिजिटल रूप देने की दिशा में एक अहम कदम के रूप में सरगुजा पुलिस द्वारा ई-समंस की शत-प्रतिशत तामिली सुनिश्चित करने के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के दिशा-निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के सभी थाना व चौकी के समंस वारंट मददगार आरक्षकों, CCTNS ऑपरेटरों और कोर्ट मोहर्रिरों को शामिल किया गया। कार्यशाला में बताया गया कि कैसे समंस अब सीधे कोर्ट से थानों तक ऑनलाइन आ रहे हैं और कैसे मौके पर जाकर उसकी डिजिटल तामिली की जा रही है। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को ऐप इंस्टॉलेशन, फोटो अपलोडिंग और पोर्टल समन्वय की विस्तृत जानकारी दी गई। यह पहल भारत सरकार के क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम के डिजिटलीकरण की दिशा में एक सशक्त कदम है, जिसका सफल क्रियान्वयन सामूहिक उत्तरदायित्व के तहत सुनिश्चित किया जा रहा है।
समंस वारंट की तमिली की प्रक्रिया ऑनलाइन करने के पश्चात समंस वारंट अब सीधे कोर्ट से पुलिस थाने ऑनलाइन आ रहे हैं, जिसका प्रिंट आउट लेकर सम्बन्धित के पास जाकर उसको तमिल कर वही मौके से संबधित की फोटो अपने ई समंस एप में खींचकर उसे अपलोड किया जाना है और वहीं से कोर्ट के CIS पोर्टल पर तामिल दिखना भी प्रारम्भ हो गया है। इसी क्रम में आज दिनांक 29 जुलाई 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा निर्देशन में जिले के समस्त समंस वारंट मददगार आरक्षक की पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।

इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा कार्यशाला में उपस्थित समंस वारंट कर्मचारियों को ई-समंस की तामिली, अदम तामिली की जानकारी हर हाल में पोर्टल के माध्यम से समय पर भेजने हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही कार्यशाला में उपस्थित कर्मचारियों को ई-समंस ऐप्स को अपलोड करने निर्देशित किया गया। कार्यशाला के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा ई-समंस की तामिली प्रकिया में आ रही समस्याओं से अवगत होकर त्वरित निराकरण करने की हिदायद दी गई।
-समंस एप्लिकेशन के माध्यम से समस्त न्यायालयों से प्राप्त होने वाले समंस को ऑफ लाइन तामिली की प्रक्रिया को ऑनलाइन इलेक्ट्रानिक रूप से तामील कराए जाने हेतु ई-समंस एप्लिकेशन विकसित किया गया है। जिसके संचालन की प्रक्रिया का विस्तृत प्रशिक्षण दिया जाकर स्पष्ट कहा गया है कि इन प्रावधानों का कड़ाई से पालन समस्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। भारत सरकार की क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम के सभी स्तम्भ को ऑनलाइन करने की यह महत्वाकांक्षी योजना है।
इस कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लों, सहायक उपनिरीक्षक (रीडर) श्री अमित पाण्डेय एवं समस्त थाना चौकी के समंस वारंट मददगार आरक्षक उपस्थित रहे।
