ऑपरेशन मुस्कान में बड़ी सफलता : 15 वर्षीय नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाया, मंदिर में सिंदूर भरकर की शादी की नकल, आरोपी राजू बंजारे गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

प्रकरण की शुरुआत 9 मार्च 2025 को हुई थी जब बालिका की मां ने कोतवाली थाने में अपनी बेटी के गुम हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उसकी लड़की 24 फरवरी के सुबह बिना किसी को बताए घर से चली गई थी और तमाम खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। पुलिस द्वारा पतासाजी के दौरान यह जानकारी सामने आई कि बालिका को आखिरी बार राजू बंजारे नामक युवक के साथ देखा गया था, जो पूछापारा, रायगढ़ का निवासी है। संदेही राजू बंजारे अपने घर पर नहीं मिला, लेकिन कल सूचना मिलने पर पुलिस ने रायगढ़ बस स्टैंड क्षेत्र स्थित एक किराए के मकान पर दबिश दी, जहां बालिका आरोपी के साथ मिली।

महिला पुलिस अधिकारी द्वारा लिए गए बयान में बालिका ने अपनी उम्र 15 वर्ष बताई और बताया कि याद राम उर्फ राजू बंजारे 21 साल ने उसे शादी का झांसा देकर घर से भगाया। उसने बताया कि आरोपी उसे एक मंदिर ले गया, जहां मांग में सिंदूर भर कर शादी करने का नाटक किया और फिर अलग-अलग किराए मकान में रखे हुए था।

Related posts