जशपुर में बहुउद्देशीय सेन्टर बनेंगे ग्रामीण सुविधा का हब! जिला पंचायत सीईओ के निर्देश पर तेजी से शुरू होंगी स्वास्थ्य, डिजिटल और महिला समूह की सेवाएं

जशपुर, 07 अगस्त 2025/ जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने विगत दिवस बहुउद्देशीय सेन्टर कुटमा, रोकडापाठ जामुनजोबला, सामरबार झुमराडुमर, सारूढाब और लेदरीपाठ सन्ना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इन समस्त सेन्टरों में संचालित होने वाले कार्यों को जल्द से जल्द प्रारंभ करने के निर्देश दिए, ताकि इसका लाभ यहां के निवासियों को मिल सके।

बहुउद्देशीय सेन्टर कुटमा के निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का रोस्टर बना कर ड्यूटी लगाने एवं बीएमओ को 02 दिनों में मिनी पीएसी के रूप में समस्त सामग्री उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया। इसके साथ ही सेन्टर में सीएससी अटल डिजीटल केंद्र का संचालन कार्य गुरूवार तक प्रारंभ करने, बाउण्ड्री के अंदर पौधा रोपण करने, कीचन गार्डन, सेन्टर के मेन गेट में संस्था का नाम एवं बाउण्ड्रीवाल में आदिवासी कल्चर को प्रदर्शित करती हुई लेखन एवं पेंटिग करने के निर्देश दिए।

बहुउद्देशीय सेन्टर रोकडापाठ जामुनजोबला निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग को 01 सप्ताह के भीतर अपना कार्य प्रारंभ करने को कहा। इसके साथ ही सेन्टर के प्रांगण में पौधा रोपण एवं कीचन गार्डन तैयार करने, अटल डिजीटल सेन्टर का संचालन करने एवं महिला स्व सहायता समूह को अपनी गतिविधि शुरू करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जनमन के तहत स्वीकृत 43 आवासों में से 27 आवासों में डोर लेबल तक के कार्य को 02 दिवस के भीतर शुरू कर ढलाई कराने हेतु सरपंच एवं सचिव को निर्देशित किया गया।

जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार बहुउद्देशीय सेन्टर सामरबार झुमराडुमर निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने भवन में नवीन टाईल्स लगाने चित्रकला कार्य, दीवाल लेखन, बाउण्ड्रीवाल के अंदर पौधा लगाने आदि कार्यों को 15 अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने अटल डिजीटल सेन्टर का संचालन एवं महिला स्व सहायता समूह का उपनी गतिविधी जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।

बहुउद्देशीय सेन्टर सारूढाब के निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ ने सेन्टर में महिला बाल विकास को आंगनबाडी एवं स्वास्थ्य विभाग को 02 दिवस के भीतर अपने-अपने विभाग के गतिविधियां संचालित करने, अटल डिजीटल सेन्टर शुरू करने, महिला स्व सहायता समूह का अपनी गतिविधि चालू करने एवं बाउण्ड्रीवाल के अंदर पौधारोपण एवं कीचन गार्डन लगाने हेतु निर्देशित किया।

जिला पंचायत सीईओ ने बहुउद्देशीय सेन्टर लेदरीपाठ सन्ना का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सेन्टर में महिला बाल विकास, आंगनबाडी एवं स्वास्थ्य विभाग को भवन में 02 दिवस के भीतर अपने-अपने विभाग को संचालन शुरू करने, अटल डिजीटल सेन्टर को संचालित करने एवं महिला स्व सहायता समूह को सेन्टर में अपनी गतिविधि शुरू करने के निर्देश दिए।

Related posts