नक्सली साजिश नाकाम : Blast से पहले ही पुलिस-आईटीबीपी की जबरदस्त कार्रवाई, 5 शक्तिशाली आईईडी नाकाम, कोडनार-धुरबेड़ा के जंगल में 5 बम बरामद, मौके पर किये गए नष्ट.

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा सुनिश्चित करने और आम नागरिकों के जीवन की रक्षा हेतु चलाए जा रहे एरिया डॉमिनेशन एवं डिमाइनिंग अभियान के अंतर्गत कल दिनांक 08/अगस्त/2025 को नारायणपुर के कैंप कुतुल से 41वीं वाहिनी ‘ई’समावय और 53वीं वाहिनी ‘सी’ आईटीबीपी की संयुक्त टीम एवं कुतुल कैंप में मौजूद जिला बीडीएस टीम के साथ रवाना हुई।

अभियान के दौरान, टीम को कोडनार गांव के नाले के पास घने जंगल, पहाड़ी के पगडंडी में 2-2 किलो वजनी दो आईईडी संदिग्ध स्थानों पर लगे हुए मिले। टीम ने सर्च ऑपरेशन जारी रखते हुए कोडनार और धुरबेड़ा नाले के बीच स्थित पगडंडी क्षेत्र में 3-3 किलो वजनी तीन आईईडी बम भी बरामद किए।

प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ कि ये आईईडी नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों एवं आम नागरिकों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाए गए थे।

सभी बरामद आईईडी अत्यधिक संवेदनशील और खतरनाक थे, जिन्हें सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए बीडीएस टीम द्वारा मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया।

कुल बरामद आईईडी: 5

वजन: 2 (प्रत्येक 2 किलो) + 3 (प्रत्येक 3 किलो)

नष्टीकरण स्थल : मौके पर ही, सुरक्षा घेरे में

ऑपरेशन में शामिल बल : 41वीं वाहिनी ’ई’ समावय और 53वीं वाहिनी ‘सी’ समावय आईटीबीपी, जिला बीडीएस टीम.

Related posts