माह फरवरी में चौकी कोतबा क्षेत्र में 98 किलो गांजा के साथ पुलिस ने पकड़ा था एक आरोपी को, उसी की निशानदेही पर पुलिस पहुंची गांजा सप्लायर तक.
पुलिस कर रही थी लगातार तलाश, अंततः आया पुलिस की गिरफ्त में, मामला चौकी कोतबा क्षेत्रांतर्गत का
आरोपी के विरुद्ध चौकी कोतबा में 20(B)(2)(C)8,9 व 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध.
नाम गिरफ्तार गांजा सप्लायर आरोपी – पुरस्तम बारीक उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम टटरकिला, थाना बानसुनी, जिला बोधा,(उड़ीसा).
जशपुर.12 अगस्त 2025 : जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन आघात के तहत 98 किलो गांजा तस्करी मामले के फरार सप्लायर को उड़ीसा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पुरस्तम बारीक फरवरी 2025 से पुलिस की पकड़ से बचता रहा, लेकिन तकनीकी टीम और मुखबिर तंत्र की मदद से उसे उसके गांव टटरकिला से दबोच लिया गया। यह कार्रवाई चौकी कोतबा क्षेत्र में दर्ज NDPS एक्ट के मामले से जुड़ी है।
प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 16 फरवरी 2025 को चौकी कोतबा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति सफेद रंग की मारुति ब्रेजा कार क्रमांक CG10BE 3848 में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा का परिवहन कर उड़ीसा राज्य से होते हुए ग्राम ग्राम बुलडेगा, राजाआमा होते हुए लुड़ेग की ओर जा रहे हैं। जिस पर पुलिस के द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर पुलिस की टीम के द्वारा घेरा बंदी कर ग्राम राजाआमा में आरोपी चैतन्य यादव उम्र 27 वर्ष निवासी बरखुरिया, थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ (छग) के कब्जे से 98 किलो 600 ग्राम अवैध गांजे को बरामद किया गया था व आरोपी चैतन्य यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था।
पुलिस की पूछताछ पर आरोपी चैतन्य यादव से मालूम चला था कि उक्त अवैध मादक पदार्थ गांजा को वह उड़िसा निवासी आरोपी पुर स्तम बारीक से खरीदा था, अतः जशपुर पुलिस के द्वारा आरोपी चैतन्य यादव के निशानदेही पर, आरोपी गांजा सप्लायर पुरस्तम बारीक की लगातार पतासाजी की जा रही थी, जिसके लिए पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया था व पुलिस की टेक्निकल टीम की भी मदद ली जा रही थी, पुलिस की टेक्निकल टीम के द्वारा आरोपी गांजा सप्लायर पुरस्तम बारीक को लगातार ट्रेस किया जा रहा था साथ ही पुलिस उसके छिपने की संभावित ठिकानों पर भी दबिश दे रही थी, परंतु पुरस्तम बारीक, इतना शातिर था कि बार-बार अपना ठिकाना बदल रहा था।
इसी दौरान पुलिस को टेक्निकल टीम की मदद से पता चला कि आरोपी गांजा सप्लायर पुरस्तम बारीक उड़ीसा राज्य में अपने ग्राम टटरकिला में देखा गया है, जिस पर पुलिस की टीम के द्वारा ग्राम टीटरकिला (उड़ीसा) जाकर, आरोपी के घर की घेरा बंदी कर आरोपी पुरस्तम बारीक को हिरासत में ले कर कर वापस लाया गया।
पुलिस की पूछताछ पर आरोपी पुरस्तम बारीक उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम टटरकिला, थाना बानसुनी, जिला बोधा,(उड़ीसा) के द्वारा अपराध स्वीकार करते हुए बताया गया कि, उसका पूर्व में गिरफ्तार आरोपी चैतन्य यादव के साथ व्हाट्स एप के माध्यम से बातचीत होती थी, बातचीत के दौरान, उसी के द्वारा ही चैतन्य यादव को अवैध रूप से गांजा उपलब्ध कराया गया था।
पुलिस की पूछताछ पर अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने पर आरोपी पुरस्तम बारीक उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम टटरकिला, थाना बानसुनी, जिला बोधा, (उड़ीसा) को पुलिस के द्वारा विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
इस प्रकरण की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी कोतबा उपनिरीक्षक बृजेश यादव, आरक्षक बूटा सिंह, आरक्षक अभय चौबे व आरक्षक पुस्तम यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
प्रकरण के संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर अनिल कुमार सोनी ने बताया कि चौकी कोतबा क्षेत्रांतर्गत एक गांजा तस्करी के मामले में पुलिस ने बहुत ही प्रोफेशनल तरीके से एक गांजा सप्लायर को उड़ीसा से हिरासत में लेकर, गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों को भी पुलिस द्वारा चिन्हित कर लिया गया है, इस प्रकार की मादक पदार्थों की तश्तरी में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा।
