डेली नीड्स दुकान की आड़ में गांजा की सप्लाई – आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, ₹53 हजार कीमत का गांजा और मोबाइल जब्त, NDPS एक्ट में केस दर्ज

बलौदाबाज़र-भाटापारा, 17 अगस्त 2025 : पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों, अवैध महुआ शराब बनाने वाले, जुआ सट्टा एवं अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले अंवैधानिक तत्वों की धरपकड कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में भाटापारा शहर में अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करने वाले 01 आरोपी को पकड़ा गया है। मुखबिर सूचना पर आज दिनांक 17.08.2025 को थाना भाटापारा शहर की पुलिस टीम द्वारा नाका नंबर 01 बिजली ऑफिस की गली तालाब के पास, परशुराम वार्ड भाटापारा मे अपनी डेली नीड्स की दुकान में अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करने वाले 01 आरोपी को पकड़ा गया है।

इस दौरान पुलिस टीम द्वारा आरोपी एवं उसके दुकान  का सुक्ष्मतापूर्वक निरीक्षण किया गया, जिसमें आरोपी के पास रखे नीले रंग की झिल्ली में भरा हुआ अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। तलाशी कार्रवाई पश्चात मिले गांजा का विधिवत तौल कार्यवाही कराया गया, जिसमें कुल 5.296 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया जिसे विधिवत जप्त किया गया है। उक्त गांजा का बाजार मूल्य ₹53,000 है। साथ ही प्रकरण में आरोपी से एक मोबाइल भी जप्त किया गया है। कि प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध थाना भाटापारा शहर मे अपराध क्र. 453/2025 धारा 20B NDPS एक्ट पंजीबद्ध कर, आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण विवेचना में है।

आरोपी- प्रशांत शुक्ला उम्र 30 वर्ष निवासी नाका नंबर 01 परशुराम वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर

जप्ती- 1. अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 5.296 किलोग्राम कीमती ₹53,000, 2. एक मोबाइल

Related posts