रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता : माना पुलिस ने 72 घंटे में किया राज़ फ़ाश, सीआईएसएफ जवान से स्कूटी लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार व वाहन बरामद, की गई कार्यवाही.

प्रार्थी जी. शांता ने थाना माना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह शारदा विहार कालोनी में रहता है तथा सी.आई.एस.एफ. में आरक्षक के पद पर कार्य करता है। दिनांक 29 अगस्त 2025 को सुबह 03:45 बजे ड्यूटी जाने के लिये अपने स्कूटी एक्टिवा क्रमाँक सीजी/04/एमसी/7059 से जा रहा था कि करीबन 04:00 बजे व्ही.आई.पी रेस्टोरेंट के आगे पहुँचा था। उसी दौरान उसके पीछे आ रहे तीन लड़के जो अपने मुंह में कपड़ा बांधे हुए थे, उन्होने प्रार्थी के दोपहिया वाहन के सामने अपनी दोपहिया वाहन को रोक कर अपने पास रखे चाकू को प्रार्थी को दिखाकर धमकाते हुए उससे जो भी रखे हो उसे मांगने लगे, प्रार्थी द्वारा विरोध करने पर उन्होंने प्रार्थी को नीचे गिरा दिया तथा प्रार्थी की दोपहिया को लूट कर भाग गये। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना माना में अपराध क्रमांक 287/25 धारा 309(3) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

लूट की घटना को उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नया रायपुर श्री विवेक शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक माना श्री लम्बोदर पटेल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी माना को अज्ञात अरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना माना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना-स्थल का निरीक्षण कर प्रार्थी तथा आस-पास के लोगों से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना-स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही कैमरों के फुटेजों का अवलोकन किया गया, साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाकर भी अज्ञात अरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहनों की भी जानकारी एकत्र कर अज्ञात आरोपियों को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे।

इसी दौरान टीम के सदस्यों को प्रकरण में संलिप्त अज्ञात आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में संलिप्त माना निवासी विशाल ताण्डी की पतासाजी कर पकड़ कर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी विशाल ताण्डी द्वारा अपने अन्य दो साथी गुलशन कुमार मन्नाडे तथा यू. गोविन्द के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया है।

जिस पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की दोपहिया वाहन तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग दोपहिया वाहन एवं 01 नग चाकू जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है।

01. यू. गोविन्द पिता यू. पोलाईय्या उम्र 25 साल निवासी टी.टी.सी. कॉलोनी वार्ड नं. 14 थाना माना रायपुर,

02. गुलशन कुमार मन्नाड़े पिता सागर चंद मन्नाड़े उम्र 25 साल साकिन टी.टी.सी. कॉलोनी वार्ड नं. 14 थाना माना रायपुर,

03. विशाल तांडी पिता राजू तांडी उम्र 24 साल निवासी माना कैम्प 18 ब्लॉक वार्ड क्रमांक 15 थाना माना रायपुर.

Related posts