Crime: पेड़ के नीचे नशीली दवा की अवैध बिक्री, पुलिस ने रंगेहाथ किया गिरफ्तार

बिलासपुर, 5 सितंबर 2025 : दिनांक 03.09.2025 को थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अपने पास पिट्ठू बैग में नशीले इंजेक्शन रखकर ज्वाली नाला रोड के पास पेड़ के नीचे बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को मौके पर पकड़ लिया गया। गवाहों की मौजूदगी में की गई तलाशी पर आरोपी के कब्जे से निम्न सामग्री बरामद हुई :

      •               Bhuprenorphine Injection – 25 Ampoule (प्रत्येक 2ml, कुल 50 ml), कीमती ₹1250/-

      •               Avil Injection – 25 Ampoule (प्रत्येक 10ml, कुल 250 ml), कीमती ₹586.75/-

बरामद मशरूका की कुल कीमत ₹1836.75/- आँकी गई।

कानूनी कार्रवाई – आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 475/25, धारा 21, 22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

Related posts