“अनर्गल आरोप और मनगढ़ंत कहानियों की फैक्ट्री बन गई कांग्रेस” – मंत्री केदार कश्यप का बयान वायरल

रायपुर, 7 सितंबर 2025 : पूरी कांग्रेस पार्टी मुद्दा विहीन है । तरह-तरह के भ्रामक प्रचार करने में जिस तरीके से कांग्रेसियों मास्टरी हासिल है। कल सर्किट हाउस को लेकर के कांग्रेस ने मनगढ़ंत कहानी बना करके सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक जानकारी लोगों तक पहुंचाने का काम किया है। यह कांग्रेस की इस बात को प्रमाणित करता है कि कांग्रेस राजनीति करने के लिए किस हद तक जा सकती है। जबकि ऐसी कोई घटना हुई ही नहीं है। कांग्रेस पार्टी मुद्दा विहीन हो चुकी है इसलिए अनर्गल आरोप लगा करके कांग्रेस अपनी राजनीतिक उल्लू सीधा कर रही है।

Related posts