पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना/चौकी में लंबित अपराधों के अविलंब निकाल हेतु दिया गया निर्देश.
एजेंडा वार लंबित अपराध, वारंट, शिकायतों, धारा 173(8) भादवि के मामले आदि के त्वरित निकाल हेतु दिया गया निर्देश.
ऑनलाइन पोर्टल मेडलीपार, त्रिनयन एवं सीसीटीएनएस अंतर्गत संचालित समस्त पोर्टल में शतप्रतिशत एंट्री करने हेतु दी गई हिदायत
पुलिस मुख्यालय एवं कार्यालय से जारी परवानों में उल्लेखित दिशा निर्देशों का पालन करते हुए करें आवश्यक कार्रवाई.
नशीली दवाओं की तस्करी एवं बिक्री में संलिप्त आरोपियों की पहचान करते हुए उनकी धर-पकड़ हेतु चलाया जाएगा विशेष अभियान, क्षेत्र अंतर्गत नए गुंडा एवं निगरानी बदमाश के प्रकरण जल्द से जल्द खोले जाएं
अपराधियों की धरपकड़ एवं गंभीर अपराधों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को “COP OF THE MONTH” के रूप में चयनित कर किया गया सम्मानित.
बलौदाबाजार-भाटापारा. 09 सितंबर 2025 : बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने अपराध समीक्षा बैठक में थाना और चौकी प्रभारियों को लंबित अपराधों के त्वरित निपटारे के निर्देश दिए। बैठक में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाने, नए गुंडा व निगरानी बदमाश के प्रकरण खोलने और गंभीर मामलों की विवेचना में तेजी लाने पर जोर दिया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को COP OF THE MONTH के रूप में सम्मानित किया गया।
आज दिनांक 09 सितंबर 2025 को 12:00 बजे से पुलिस अधीक्षक श्रीमति भावना गुप्ता द्वारा अपराध समीक्षा बैठक लिया गया, जिसमें समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों का एजेंडावार लंबित अपराध, चालान, शिकायतों, धारा 173(8) भादवि के मामलों के निकाल के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा सर्वप्रथम नए गुंडा एवं नए निगरानी बदमाश के प्रकरण खोलने हेतु निर्देशित किया तथा साथ ही उन्होंने उनकी लगातार एवं नियमित अंतराल में चेकिंग करने हेतु भी निर्देशित किया गया। इसके अलावा जिलाबदर के प्रकरण तैयार कर अविलंब कार्यालय भेजने हेतु भी हिदायत दिया गया। बैठक के दौरान थाना चौकी में लंबित अपराधों का निकाल करने हेतु निर्देश देते हुए बारी-बारी से हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण आदि जैसे गंभीर अपराधों की विवेचना पूर्ण कर सभी का अविलंब निकाल करने हेतु निर्देशित किया गया।

बैठक के द्वारा उन्होंने ऑनलाइन पोर्टल जैसे मेडलीपार, त्रिनयन आदि सीसीटीएनएस के अंतर्गत संचालित समस्त पोर्टल में शतप्रतिशत एंट्री करने हेतु समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा बैठक में पुलिस मुख्यालय एवं कार्यालय द्वारा जारी प्रत्येक परवाना में उल्लेखित दिशा निर्देशों का पालन करते हुए क्षेत्र अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई करने हेतु कहा गया। इसके साथ ही उनके द्वारा नशीली दवाइयां की तस्करी एवं उसकी बिक्री करने वाले आरोपियों की पहचान करते हुए उनकी धर-पकड़ करने हेतु विशेष अभियान चलानेके लिये समस्त प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में जिले में उत्कृष्ट कार्य, अपराध विवेचना एवं अपराधियों की धर-पकड़ में प्रशंसनीय एवं अपना विशेष योगदान देने वाले अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए माह अगस्त-2025 के लिए 05 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को ‘COP OF MONTH’ के रूप में चुना गया है।

‘COP OF MONTH’ के रूप में चुने गए अधिकारी/कर्मचारियों की जानकारी
1. श्रीमती निधि नाग एसडीओपी बलौदाबाजार- थाना सिटी कोतवाली के अपराध क्रमांक 328/2024 धारा 302 भादवि एवं 3(2)(V-क) अजा/अजजा अधिनियम के प्रकरण में उत्कृष्ट जांच एवं विवेचना कार्यवाही किए जाने के फलस्वरूप ‘COP OF MONTH’ के रूप में चुना गया है।
2. आरक्षक क्रमांक 370 भूपेंद्र गुप्ता थाना लवन – थाना लवन द्वारा माननीय न्यायालय से जारी की 30 से अधिक स्थाई वारंट की तामीली कर उत्कृष्ट कार्य किए जाने के फल स्वरुप COP OF MONTH के रूप में चुना गया है।
3. प्रधान आरक्षक 235 मनोज वर्मा, आरक्षक 783 राजेश ध्रुव, आरक्षक 546 राहुल ध्रुव थाना पलारी ” थाना पलारी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमेरा के नगर सेना कार्यालय के पास रात्रि में ट्रक चालक से झपटमारी कर भाग रहे आरोपियों का पीछा करते हुए सावधानीपूर्वक सकुशल आरोपियों की गिरफ्तारी कर उत्कृष्ट कार्य किए जाने के फलस्वरूप ‘COP OF MONTH’ के रूप में सम्मानित किया गया।
समीक्षा बैठक में मुख्य रुप से श्री अभिषेक सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री तारेश साहू एसडीओपी भाटापारा, श्रीमती निधि नाग एसडीओपी बलौदाबाजार, श्री राजेश श्रीवास्तव उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, श्री तुलसी लेकाम उप पुलिस अधीक्षक, सुश्री अपूर्वा क्षत्रिय उप पुलिस अधीक्षक अजाक, श्री कौशल किशोर वासनिक उप पुलिस अधीक्षक कैम्प कसडोल, श्री अमृत कुजूर उप पुलिस अधीक्षक यातायात, समस्त थाना एवं चौकी के प्रभारी गण, पुलिस कार्यालय के स्टॉफ उपस्थित थे।
