शादी का झांसा, दुष्कर्म और धोखा : विधवा महिला से लगातार दुष्कर्म, गर्भवती होने पर छोड़ा, जशपुर में 27 वर्षीय आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल.

प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 09 सितंबर 2025 को थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की 40 वर्षीय महिला ने थाना बगीचा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह तीन बच्चों की मां है,  उसके पति की वर्ष 2021 में मृत्यु हो गई थी। उसके पति की मृत्यु के छः माह पश्चात ही आरोपी रामकिशुन राम उम्र 27 वर्ष के द्वारा दिनांक 10 जून 2021 को जब प्रार्थिया रात्रि में अपने घर में सो रही थी, तभी आरोपी राम किशुन गलत नियत से उसके घर में घुसा व प्रार्थिया को शादी करूंगा, उसके बच्चों का भरण-पोषण करूंगा कह कर, प्रार्थिया के साथ दुष्कर्म किया। तब से लेकर अब तक, जब भी उसकी मर्जी होती, शादी का झांसा देकर, प्रार्थिया के साथ दुष्कर्म करता रहता था। इस दौरान प्रार्थिया 06 माह की गर्भवती भी हो गई और आरोपी राम किशुन माह मई 2025 में किसी और लड़की से भी शादी कर लिया है व प्रार्थिया को पत्नी बना कर रखने से इनकार कर रहा है।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना बगीचा में भादवि की धारा 366,376(2-N) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर मामले के आरोपी राम किशुन राम उम्र 27 वर्ष को हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी राम किशुन राम के द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Related posts