नैला व्यापारी लूटकांड : गणेश विसर्जन की रात चाकू की नोक पर व्यापारी से दस लाख की लूट, जांजगीर पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, मास्टर माइंड निकला पुराना कर्मचारी, सात दिन में पुलिस ने लूट की रकम सहित शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक अभिरक्षा में.

घटना दिनांक 06 सितंबर 2025 को एक व्यापारी प्रार्थी अरुण कुमार अग्रवाल निवासी नैला अपने नैला दुकान से दुकानदारी करके बैग में लाखों रूपये को लेकर स्कूटी में घर जा रहा था, तभी लगभग रात्रि 9:15 बजे के आस पास नैला गली के पास पहुंचा था, तो पूर्व में आरोपीगण लूट को घटना को अंजाम देने के लिए छिपे थे, व्यापारी जैसे से गली तरफ पहुंचा तो आरोपियों द्वारा उसे स्कूटी से गिरा कर चाकू दिखा कर उसके बैग में रखे लाखों रूपये को लेकर फरार हो गए। जिसकी सूचना मिलने पर तत्काल  पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (ips) सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं सीएसपी जांजगीर श्रीमती कविता ठाकुर ने घटना स्थल पहुंच कर बारीकी से निरीक्षण किया तत्काल आरोपियों की पातासाजी के लिए रात्रि में ही साइबर टीम जांजगीर तथा चौकी नैला की अलग टीम गठित किया गया था।

गठित टीमों का नेतृत्वकर्ता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं सीएसपी श्रीमती कविता ठाकुर द्वारा लगातार टीमों के अधिकारियों से संपर्क में रहकर उनको मार्गदर्शन देते रहे। इसी दौरान सायबर टीम जांजीगर के गोपनीय सूत्र की सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर व्यापारी के दुकान में पूर्व में काम करने वाले ’मास्टर माइंड’ एक विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक एवं क्षेत्र के आदतन बदमाश ’मुकेश सूर्यवंशी’ तथा ’नितेश पंडित उर्फ विक्की’ को पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिससे कडाई से पूछताछ करने पर 17 दिन पहले 04 साथियों के साथ लूट की प्लानिंग करना, उसी प्लान के अनुसार घटना को अंजाम देकर फरार होना स्वीकार किया गया।

आरोपियों को उनके सकूनत से पकड़ा जाकर लूट की रकम नगदी 10 लाख 44 हजार रुपए एवं घटना में प्रयुक्त चाकू, सर्जिकल ब्लेड, स्कूटी को बरामद किया गया और आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

Related posts