विहंगम योग समाज के ’’समर्पण दीप आध्यात्म महोत्सव’’ में लगभग 1500 श्रोताओं को साइबर अपराधों और उनसे बचने के उपाय की दी गई जानकारी.
वन मंत्री छ.ग. शासन श्री केदार कश्यप के द्वारा साईबर स्टॉल में लोगों को साइबर अपराधों से बचने की दी गई टीप.
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नारायण मरकाम और पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा श्री रूपसाय सलाम के द्वारा भी लोगों को साईबर जागरूक रहने की गई अपील.
यूपीआई फ्रॉड, ऑनलाईन ठगी, एजुकेशन लोन ठगी, फर्जी कॉल, सेक्सटॉर्शन, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाईन जॉब, फेक लिंक, शेयर ट्रेडिंग फ्रॉड एवं तरह-तरह के साइबर अपराधों से बचने के संबंध में दी गई जानकारी.
नारायणपुर पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग की दिशा में साइबर जागरूकता अभियान सतत रूप से संचालित किया जा रहा है.
नारायणपुर. 15 सितंबर 2025 : “नारायणपुर में विहंगम योग समाज के समर्पण दीप आध्यात्म महोत्सव के दौरान पुलिस ने करीब 1500 श्रोताओं को साइबर अपराधों से बचाव की अहम जानकारी दी। कार्यक्रम में UPI फ्रॉड, फर्जी कॉल, सेक्सटॉर्शन, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन जॉब और शेयर ट्रेडिंग ठगी जैसे खतरनाक साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने के टिप्स साझा किए गए। साथ ही साइबर फ्रॉड की स्थिति में हेल्पलाइन 1930 और पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई।”
पुलिस अधीक्षक श्री रोबिनसन गुड़िया (भा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार नायक (रा.पु.से) के मार्गदर्शन में नारायणपुर पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग की दिशा में ‘‘साइबर जागरूकता अभियान’’ संचालित किया जा रहा है। इसी परिपेक्ष्य में उप पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत देवांगन, नारायणपुर थाना, साइबर टीम व साइबर वॉलिंटियरर्स द्वारा दिनॉक 15 सितंबर 2025 को विहंगम योग समाज के ’’समर्पण दीप आध्यात्म महोत्सव’’ में साइबर अपराध एवं उनसे बचाव के संबंध में जानकारी दी गई। नारायणपुर पुलिस के इस समावेशी प्रयास के द्वारा उपस्थित लोगों ने आध्यात्मिकता के साथ साईबर जागरूकता की जानकरी भी प्राप्त की। कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि वन मंत्री छ.ग. शासन श्री केदार कश्यप जी ने साईबर सुरक्षा स्टॉल में लोगों को साइबर अपराधों से बचने दी गई टीप। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नारायण मरकाम व पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा श्री रूपसाय सलाम द्वारा भी श्रोताओं को साइबर ठगी से सावधान रहने की अपील की गई।

विहंगम योग समाज के समर्पण दीप आध्यात्म महोत्सव में साइबर अवेयरनेस संबंधी साइबर जागरूकता रथ, साईबर सुरक्षा स्टॉल, बेनर, पोस्टर लगाकर उपस्थित श्रोता, आयोजक व जनप्रतिनिधियों को वर्तमान में हो रहे साइबर फ्रॉड जैसे- किसान क्रेडिट कार्ड फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाईल लोन फ्रॉड, पेमेंट एप्प फ्रॉड, सेक्सटॉर्शन, सोशल मिडिया फ्रॉड, फेक लिंक, शेयर ट्रेडिंग फ्रॉड एवं विभिन्न प्रकार के साइबर फ्रॉड के बारे में जानकारी दी गई।
साईबर सुरक्षित रहने के लिए संचार साथी एप को डाउनलोड करने और जागरूक रहने के के लिए सार्इ्रबर दौस्त को फालो करने करने की सलाह दी गई।
किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड होने की स्थिति में हेल्प लाईन नम्बर1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करवाने या www.cybercrime.gov.in पोर्टल पर ऑनलाईन शिकायत दर्ज करवाने के संबंध में अवगत कराया गया।
