सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ : मोदी जन्मदिवस से गांधी जयंती तक, जशपुर में सेवा पखवाड़ा के द्वारा सेवा और स्वच्छता का संकल्प, भाजपा का ‘सेवा ही संगठन’ मंत्र जीवंत, जशपुर में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रमों की धूम.

भारतीय जनता पार्टी ने जशपुर जिले में आज से सेवा पखवाड़ा” की शुरुवात, जिले के सभी मंडलों में एक साथ आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने समाज सेवा के संकल्प को नई गति दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितम्बर) से लेकर गांधी जयंती (2 अक्टूबर) तक चलने वाले इस विशेष अभियान का उद्देश्य समाज में सेवा, स्वच्छता और जनकल्याण की भावना को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रमों में स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, रक्तदान शिविर, निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और जनजागरण रैलियाँ जैसी विविध गतिविधियाँ आयोजित की गईं।

पत्थलगांव विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय ने कहा, “सेवा पखवाड़ा केवल उत्सव नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी निभाने का अवसर है। भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जरूरतमंदों की सहायता करेंगे और यही सच्ची राजनीति का संदेश है।”

जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने अपने संबोधन में कहा, “हमारे कार्यकर्ता सेवा और समर्पण की परंपरा को मजबूत करते हुए हर घर तक स्वच्छता और जनकल्याण का संदेश पहुँचाएँगे। जनता का सहयोग इस अभियान को सफल बनाएगा।”

पूर्व राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव ने कहा, भाजपा का मूल मंत्र ‘सेवा ही संगठन’ है। यह पखवाड़ा कार्यकर्ताओं को समाज की जमीनी जरूरतों से जोड़ने और सेवा की भावना को और मजबूत करने का अवसर देता है।”

पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने अपने उद्बोधन में कहा, “सेवा पखवाड़ा के माध्यम से हम समाज के कमजोर और वंचित वर्ग तक मदद पहुँचाएँगे। यह अभियान हमें जनसेवा की दिशा में नई ऊर्जा प्रदान करेगा।”

जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने आह्वान किया, “सेवा पखवाड़ा के दौरान प्रत्येक मंडल में कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से सेवा कार्य करें और आम नागरिकों को भी इस मुहिम से जोड़ें, ताकि स्वच्छता, स्वास्थ्य और सामाजिक सहयोग का संदेश हर घर तक पहुँचे।”

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि सेवा पखवाड़ा में मुख्य रूप से जिला महामंत्री द्वय मुकेश शर्मा एवं मनीष अग्रवाल, नपा अध्यक्ष अरविंद भगत, जिला उपाध्यक्ष आनंद शर्मा, जनपद अध्यक्ष गंगा भगत, जिला मंत्री संतोष सिंह, राजकपूर भगत, श्रीनायक मिश्रा, शरद चौरसिया, मुकेश सोनी, राजकुमार गुप्ता, हरीश आरिक, नेहरू सिंह, देवलाल भगत, अंकित बंसल, अवधेश गुप्ता, सुनील अग्रवाल, अमन शर्मा, दीपक गुप्ता, राजा सोनी, राहुल गुप्ता, सज्जु खान, सतीश गोस्वामी, हरजीत सिंह भाटिया, आशु राय, पंकज जायसवाल, राजकिशोर जायसवाल, संजय लोहिया, नागेंद्र भगत, नीतू गुप्ता, सवीत्रि निकुंज,बॉबी ताम्रकर, काजल राय, नसरुल्ला सिद्दीकी सहित जिले के सभी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

आगे की योजनाएँ

सेवा पखवाड़ा के दौरान आगामी दिनों में पूरे जिले में रक्तदान शिविर, दिव्यांग सहायता, स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम, पौधरोपण और स्वास्थ्य जांच शिविर जैसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस पहल से न केवल सेवा की भावना को नया आयाम मिलेगा बल्कि भाजपा का सेवा ही संगठन” का संदेश जन-जन तक पहुंचेगा।

Related posts