पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी आरोपी अरुण यादव उम्र 19 वर्ष के विरुद्ध बीएनएस की धारा 137(2),64(2-M),65(1) व 5, 6 स्को एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध, मामला चौकी पंडरा पाठ क्षेत्रांतर्गत का.
जशपुर. 19 सितंबर 2025 : जशपुर जिले के चौकी पंडरापाठ क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 19 वर्षीय आरोपी युवक ने 13 वर्षीय नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर भगा लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग को सुरक्षित बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
दिनांक 14 सितंबर 2025 को चौकी पंडरापाठ क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की पीड़िता की मां ने चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी दिनांक 13 सितंबर 2025 को घर से स्कूल जा रही हूं, कहकर घर से निकली थी, परंतु वापस नहीं लौटी, आस पास रिश्तेदारों में पतासाजी किए, कहीं पता नहीं चला, उसे संदेह है कि उसकी नाबालिग बेटी को कोई, व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा कर ले गया है।
प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रार्थिया की रिपोर्ट पर चौकी में बीएनएस की धारा 137(2) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया व नाबालिग बालिका की पातासाजी की जा रही थी।
इसी दौरान पुलिस को मुखबिर व परिजनों के सहयोग से पता चला कि नाबालिग बालिका, आरोपी युवक चौकी पंडरापाठ क्षेत्रांतर्गत ही आरोपी युवक के घर पर है, जिस पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी अरुण यादव के घर से नाबालिग बालिका को बरामद किया गया व आरोपी अरुण यादव को हिरासत में लेकर वापस लाया गया।
पुलिस की पूछताछ में नाबालिग बालिका ने बताया कि आरोपी अरुण यादव के द्वारा, तुमसे प्यार करता हूं, शादी करूंगा कहकर, बहला फुसलाकर कर घर से भगा कर ले जाया गया था, इस दौरान उसे दो दिनों तक राजपुरी जंगल में रखा, फिर अपने गृह ग्राम में ले आया, इस दौरान आरोपी के द्वारा नाबालिग बालिका से दुष्कर्म भी किया गया है।
जिस पर पुलिस के द्वारा प्रकरण में दुष्कर्म के लिए बीएनएस की धारा 64(2-M),65(1) व 5, 6 पॉस्को एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पूछताछ में आरोपी के द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
इस प्रकरण की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी पंडरापाठ उपनिरीक्षक सतीश सोनवानी, सहायक उपनिरीक्षक राज कुमार पैंकरा, आरक्षक बिलचियूस व आरक्षक दिनेश्वर भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि पंडरापाठ क्षेत्र में नाबालिग बालिका को भगा कर ले जाने व दुष्कर्म के मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। नाबालिग बालिका को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है।
