सोशल मीडिया पर वायरल हुआ खौफनाक जन्मदिन का जश्न : तलवार से केक काटना पड़ा महंगा ! बिलासपुर में तलवार लहराते 15 आरोपी गिरफ्तार, रतनपुर हाईवे किनारे की थी जन्मदिन पार्टी.

दिनांक 21 सितंबर 2025 को सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें रतनपुर में 15 व्यक्ति कोरबा बिलासपुर नेशनल हाईवे के बगल से जाने वाले सर्विस रोड में रात को जन्मदिन मना रहे थे और तलवार से केक काट रहे थे। जिसका वीडियो वायरल होने पर तत्काल वीडियो में उपस्थित 15 लोगों की पहचान की गई एवं थाना रतनपुर में  धारा 25,27 आर्म्स एक्ट 126(2),191(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया और तलवार एवं गाड़ी को किया गया जप्त।

गिरफ्तार आरोपी (1) रुपेश केवर्त पिता स्व. सुरेश केवर्त, (2) कमलेश कुमार सरवनस पिता सुखी राम सरवन, (3) रितेश नायक पिता गणेश नायक, (4) कर्ण सिंह पिता लखपति सिंह, (5) रणजीत केवट पिता सुरेश केवट, (6) अभ्युदय भारद्वाज पिता संतोष भारद्वाज, (7) अन्य 9  नाबालिग बालक सभी निवासी ग्राम खैरखूंडी थाना रतनपुर जिला बिलासपुर।

Related posts