धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने पर पुलिस की सख्त कार्रवाई : मंदिर समिति व्हाट्सएप ग्रुप में अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी गोपाल राम जशपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल.

दिनांक 28 सितंबर 2025 को नाम प्रार्थी उत्तम कुमार गुप्ता, जो कि बजरंग दल महादेव डांड का कार्यकर्ता है, अपने अन्य बजरंग दल व मंदिर समिति के सदस्यों के साथ उपस्थित होकर थाना बगीचा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनके मंदिर समिति के ‘whatsapp ग्रुप’ में आरोपी गोपाल राम उम्र 50 वर्ष निवासी रेंगोला के द्वारा देवी दुर्गा तथा ब्राह्मण एवं हिंदू धर्म के उपर अशोभनीय तथा अभद्र टिप्पणी करते हुए पोस्ट किया है,जिससे कि हिंदू धर्म की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है तथा समस्त बजरंग दल एवं हिंदू धर्म के जनमानस की भावनाओं को ठेस पहुंचा है जिससे आरोपी के विरुद्ध भयंकर जनाक्रोश है ।

रिपोर्ट पर मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना बगीचा में तत्काल आरोपी गोपाल राम के विरुद्ध बीएनएस की धारा 196(1) व 299 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 साथ ही मामले के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह को अवगत कराया गया, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने थाना प्रभारी बगीचा को निर्देशित किया।

जिस पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी गोपाल राम को ग्राम रेंगोला से हिरासत में लेकर लाया गया। पूछताछ करने पर आरोपी गोपाल राम के द्वारा जुर्म स्वीकार किया गया। पुलिस ने आरोपी गोपाल राम के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन को भी जप्त कर लिया है। आरोपी गोपाल राम के द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्याययिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related posts