घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : रात में ‘डेथ ज़ोन’ बनी सड़कों पर अब दिखेगी रोशनी ! हादसों पर लगेगी लगाम ! अब सड़क पर टकराने से पहले ही दिखेंगे मवेशी, घरघोड़ा पुलिस ने चलाया अनोखा रेडियम कॉलर अभियान.

पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन में जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। हाईवे पर आवारा मवेशियों की वजह से आए दिन हो रही दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए थाना प्रभारियों को सुरक्षा के मद्देनजर मवेशियों के गले में रेडियम लगे कॉलर टैग लगाने का निर्देश दिया गया है। इसी कड़ी में कल घरघोड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में घरघोड़ा पुलिस ने व्यापक अभियान चलाया।

इस दौरान रायगढ़-घरघोड़ा, घरघोड़ा-लैलूंगा मुख्य मार्ग एवं तमनार बायपास मार्ग पर घूम रहे मवेशियों के गले में रेडियम कॉलर टैग लगाए गए, जिससे रात के समय सड़क पर आने वाले वाहन चालक दूर से ही मवेशियों को देख सकें और किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके। पुलिस की इस पहल को ग्रामीणों ने सराहते हुए इसे सड़क सुरक्षा की दिशा में एक बेहद महत्वपूर्ण कदम बताया।

Related posts