नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम : सुरक्षा बलों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, 15 किलो विस्फोटक से बना तीन कुकर आईईडी बम समय रहते सुरक्षा बलों ने किये निष्क्रिय, बीडीएस टीम ने उड़ाए हवा में.

नारायणपुर : नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने एक बार फिर बड़ा हादसा टाल दिया है। कोहकामेटा थाना क्षेत्र के ग्राम कोडलियार बिचपारा और नीचेपारा के बीच नक्सलियों द्वारा लगाए गए तीन शक्तिशाली कमांड कुकर आईईडी (प्रत्येक 5 किलो वजन) को सुरक्षा बलों ने बरामद कर निष्क्रिय कर दिया। पुलिस अधीक्षक श्री रोबिनसन गुड़िया (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिला बल और आईटीबीपी 53वीं वाहिनी ‘B’ कंपनी की संयुक्त टीम ने सर्चिंग अभियान चलाया।
बीडीएस (Bomb Disposal Squad) टीम ने सुरक्षात्मक मानकों का पालन करते हुए सभी आईईडी को तकनीकी प्रक्रिया से सुरक्षित रूप से नष्ट किया। यह कार्रवाई नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम करने में मील का पत्थर साबित हुई है।

श्री रोबिनसन गुड़िया भा.पु.से. (पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर), श्री अक्षय साबद्रा भा.पु.से. (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक) एवं श्री अजय कुमार भा.पु.से. (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नक्सल ऑप्स) के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में नक्सल मुक्त जिला नारायणपुर के उद्देश्य से नक्सल विरोधी अभियान अपने चरम पर है। विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि गांव बिचपारा और नीचेपारा के मध्य नक्सलियों द्वारा आईईडी (Improvised Explosive Device) लगाए जाने की संभावना है।

सूचना के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनाँक 11 अक्टूबर 2025 को एसपी श्री रोबिनसन गुड़िया के निर्देशानुसार जिला बल एवं आईटीबीपी 53वीं वाहिनी ‘B’ कंपनी के जवानों की संयुक्त डी-माइनिंग टीम को रवाना किया गया था। संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में विशेष सर्चिंग अभियान चलाकर 03 नग कमांड कुकर आईडी बरामद किया गया; सभी तीनों आईडी का वजन लगभग 5-5 किलोग्राम था। आईटीबीपी बीडीएस (Bomb Disposal Squad) टीम द्वारा आदेशानुसार तकनीकी रूप से चार्ज लगा कर सभी आईडी को सुरक्षित रूप से नष्ट किया गया।

Related posts