रायपुर में सड़क किनारे हमला : पुरानी रंजिश में जान लेने की कोशिश ! हत्या के प्रयास में प्रयुक्त चाकू और स्टिक बरामद, उरला पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर.

दिनांक 25 मई 2025 के लगभग दोपहर 01:40 बजे नागेश्वर नगर उर्मिया मार्केट के पास अपने मुतर्जरर लव साहु अपने अन्य साथियों के साथ बैठा था, उसी समय लव साहू पानी पाउच लेने जा रहा हूं बोलकर वहां से चला गया कुछ ही देर में लव साहु बचाओ बचाओ कहकर चिल्लाया, जहां लव साहु खुन से लथपथ रोड में पडा था, जिसे किसी ने पेट के दाहिने तरफ पीठ में 4-5 जगह मार कर चोट पहुंचाया था। जिसे तत्काल इलाज के लिए एन के डी अस्पताल ले जाकर ईलाज हेतु भर्ती कराया गया। रिपोर्ट पर थाना उरला में अपराध क्रमांक 102/25 धारा 190,191(3), 109(1) बीएनएस दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पता चला कि रेहान खान जुबैर, तुफानअली, सोएब, मोह. सैफ एवं उनके अन्य साथी सभी ने मिल कर पुरानी रंजिश के कारण चाकू से जान से मारने की नीयत से लव के पेट पीठ में 4-5 जगह वार कर चोट पहुंचाया है। विवेचना के दौरान आरोपी रेहान खान को दिनांक 26 मई 2025 को विधिवत गिरफतर कर जेल भेजा गया था। तथा अन्य फरार आरोपीगण के विरूध्द धारा 193(9) बीएनएसएस के अंतर्गत विवेचना जारी रखते हुए अभियोग पत्र तैयार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया था। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर के निर्देशन पर ऑपरेशन निश्चय के तहत विशेष अभियान में दिनांक 11 अक्टूबर 2025 को तड़के सुबह चेंकिग के दौरान प्रकरण के फरार आरोपियों के घर दबिश दी गई, जिसमें सभी फरार आरोपीगण को पकड़ा गयाl पूछताछ पर सभी ने घटना करना स्वीकार किया।

आरोपी सोएब अहमद द्वारा घटना में प्रयुक्त एक लकड़ी का स्टीक एवं आरोपी मोह. सैफ उर्फ मारूफ द्वारा घटना में प्रयुक्त एक लोहे का बटनदार चाकू जप्त किया गया। प्रकरण के आरोपीगण 01 सोहेब अहमद पिता रफीक अहमद उम्र 20 साल साकिन गाजी नगर बीरगांव थाना उरला जिला रायपुर, 02 मोह. सैफ उर्फ मारूफ अनवर राईन पिता मोह. निसार अहमद उम्र 19 साल साकिन दुर्गा नगर बीरगांव थाना उरला जिला रायपुर, 03 मोह. जुनैद राईन पिता फारूक अब्दुला उम्र 21 साल साकिन गाजी नगर बीरगांव थाना उरला जिला रायपुर, 04 तुफान अली उर्फ दानिश अली पिता कल्लन अली उम्र 22 साल साकिन गाजी नगर बीरगांव थाना उरला जिला रायपुर के विरूध्द पर्याप्त साक्ष्य सबुत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।  

01. सोहेब अहमद पिता रफीक अहमद उम्र 20 साल साकिन गाजी नगर बीरगांव थाना उरला जिला रायपुर, 02. मोह. सैफ उर्फ मारूफ अनवर राईन पिता मोह. निसार अहमद उम्र 19 साल साकिन दुर्गा नगर बीरगांव थाना उरला जिला रायपुर, 03. मोह. जुनैद राईन पिता फारूक अब्दुला उम्र 21 साल साकिन गाजी नगर बीरगांव थाना उरला जिला रायपुर, 04. तुफान अली उर्फ दानिश अली पिता कल्लन अली उम्र 22 साल साकिन गाजी नगर बीरगांव थाना उरला जिला रायपुर.

जप्त सम्पत्ति – घटना में प्रयुक्त एक लकड़ी का स्टीक एवं एक लोहे का बटनदार चाकू.

Related posts