रायपुर पुलिस का बड़ा खुलासा : ज्यूक बार में खून-खराबा ! व्ही.आई.पी रोड रायपुर में जानलेवा हमला करने वाले ज्यूक बार हिंसा कांड के तीन फरार आरोपी गिरफ्तार, दो लग्जरी वाहन बरामद.

प्रार्थी अज्जू पाण्डेय ने थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह पंचवटी मोवा रायपुर में रहता है। दिनांक 21 सितंबर 2025 के 11:10 बजे वह तेलीबांधा व्ही.आई.पी. रोड स्थित जूकबार शीतल इन्टर नेशनल होटल में खाना खाने गया था। रात्रि करीबन 11:10 बजे खाना खाने के लिए टेबल में बैठा था, उसी समय उसके टेबल के पीछे बैठे प्रेमकुमार वर्मा, पुलकीत चंद्राकार, प्रखर चंद्राकर एवं मुकुल सोना आये तथा उसे बात करना है कह कर साईड में बुलाये एवं बिना कारण उससे अश्लील गाली-गलौज करने लगे। प्रार्थी द्वारा मना करने पर उनके द्वारा प्रार्थी को जान से मारने की धमकी देते हुवे उसकी हत्या करने की नीयत से उनके द्वारा प्रार्थी से हाथ मुक्का एवं सामने रखे प्लास्टिक की कुर्सी से उसके साथ मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचा कर फरार हो गये थे। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 608/25 धारा 109, 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

घटना को उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री रामाकांत साहू, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी तेलीबांधा को आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में संलिप्त आरोपियों के छिपने के हर संभावित ठिकानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए प्रकरण में संलिप्त आरोपी पुलकित चंद्राकर, प्रखर चंद्राकर, मुकुल सोना एवं अन्य को गिरफ्तार करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को प्रकरण में आरोपी प्रखर चंद्राकर, पुलकीत चंद्राकर एवं मुकुल सोना की उपस्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में आरोपी प्रखर चंद्राकर, पुलकीत चंद्राकर एवं मुकुल सोना को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग चारपहिया वाहन जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी – 01. पुलकित चंद्राकर पिता मेघनाथ चंद्राकर उम्र 25 साल निवासी 51-ए, डी पॉकेट, मरोदा सेक्टर, थाना नेवई, भिलाई दुर्ग, 02. प्रखर चंद्राकर पिता कमल नारायण चंद्राकर उम्र 25 साल निवासी रूआबांधा सेक्टर 193ए थाना भिलाई नगर, भिलाई दुर्ग, 03. मुकुल सोना पिता प्रकाश सोना उम्र 26 साल निवासी ईस्पात नगर रिसाली भाठा थाना नेवई भिलाई दुर्ग.

Related posts