आगामी त्यौहार के मद्देनजर बदमाशों पर रखी जा रही सतत् निगरानी.
बदमाश प्रवृत्ति के लोगो पर की जायेगी कड़ी कार्यवाही, आरोपियों को गिरफ़्तार कर न्यायालय में किया गया पेश.
थाना – सरकंडा, जिला – बिलासपुर (छ.ग.) में अपराध क्रमांक – 1306/2025, धारा – 25, 27 आर्म्स एक्ट पँजीबद्ध.
नाम आरोपी – 01. विक्रम साहू पिता नारायण साहू उम्र 21 वर्ष निवासी अषोक विहार फेस 2, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.), 02. मुकेश चौहान पिता स्व. मोहन सिंह चौहान उम्र 32 वर्ष निवासी गायत्री मंदिर के पास लिंगियाडीह थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.), 03. जितेन्द्र भारद्वाज पिता तुलसी भारद्वाज उम्र 40 वर्ष निवासी तालापारा सिविल लाईन बिलासपुर.
बिलासपुर : सरकंडा थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस की त्वरित कार्रवाई सामने आई है। पुलिस ने धारदार चाकू और चापड़ के साथ लोगों को डराने-धमकाने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए शहर में गश्त बढ़ा दी गई है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम विक्रम साहू (21 वर्ष) और मुकेश चौहान (32 वर्ष) हैं, जिनके खिलाफ अपराध क्रमांक 1306/2025 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, तीसरे व्यक्ति जितेन्द्र भारद्वाज (40 वर्ष) के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।
आगामी दीपावली पर्व के परिप्रेक्ष्य में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह(भापुसे) द्वारा क्षेत्र में लगातार भ्रमण एवं पेट्रोलिंग करने एवं अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्व के बदमाश व्यक्तियों के विरूद्ध धर-पकड़ कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल, सी.एस.पी. सिविल लाईन श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में थाना सरकण्डा से टीम तैयार कर अलग-अलग क्षेत्रों मेँ लगातार पेट्रोलिंग एवं भ्रमण किया जा रहा है।
आज दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को सूचना मिली थी कि शनिचरी बाजार सुलभ के पास एक व्यक्ति धारदार चाकू लहराते हुये आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है। इसी प्रकार दयालबंद रोड लिंगियाडीह में एक व्यक्ति धारदार चापड़ लेकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है। उक्त सूचना पर तत्काल पृथक-पृथक टीम तैयार कर तस्दीकी हेतु भेजा गया। जिनके द्वारा शनिचरी बाजार सुलभ के पास एक व्यक्ति को धारदार चाकू के साथ पकड़ कर पूछताछ करने पर अपना नाम विक्रम साहू निवासी अशोक विहार सरकण्डा का बताया गया, जिसके कब्जे से धारदार चाकू जप्त किया गया।
इसी प्रकार दयालबंद रोड लिंगियाडीह में आरोपी मुकेश चौहान को धारदार चापड़ के साथ पकड़ा गया, जिसे जप्त कर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। इसी प्रकार सीपत चौक के पास एक व्यक्ति संदिग्ध रूप से घूमते हुये आने जाने वाले लागों को परेशान कर रहा था, जिसके संबंध में सूचना मिलने पर तस्दीक हेतु टीम भेजा गया, जो अपना नाम जितेन्द्र भारद्वाज निवासी तालापारा बिलासपुर का होना बताते हुये पुलिस स्टॉफ के साथ वाद-विवाद करने पर उतारू हो गया। जिसे समझाईश दिये जाने पर उग्र होने पर अनावेदक जितेन्द्र भारद्वाज के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया है।
