त्योहार पर यात्रियों को बड़ी राहत! हावड़ा से नागपुर के बीच चलेगी अनरिज़र्व्ड स्पेशल ट्रेन, आसान होगी घर वापसी की यात्रा

बिलासपुर : हावड़ा एवं नागपुर के मध्य रेल यात्रियो की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन के द्वारा एक तरफ स्पेशल गाड़ी 01066 हावड़ा-नागपुर अन रिज़र्व्ड स्पेशल ट्रेन एक तरफ के लिये चलाई जायेगी । यह स्पेशल ट्रेन हावड़ा से दिनांक 24 अक्टूबर, 2025 को 01066 नम्बर के साथ चलेगी । इस अन रिज़र्व्ड स्पेशल ट्रेन में 2 एसएलआर, 16 सामान्य सहित कुल 18 कोच रहेगी।

इस गाड़ी की विस्तृत समय-सारणी निम्नानुसार है –दिनांक 24 अक्टूबर, 2025 को हावड़ा से 21.30 बजे छुट कर दिनांक 24 अक्टूबर, 2025 को खड़गपुर जंक्शन 00.10/00.15 बजे, टाटानगर 02.35/02.40 बजे, चक्रधरपुर 03.40/03.45 बजे, राऊरकेला 05.25/05.30 बजे, झारसुगुड़ा 06.50/06.55 बजे, रायगढ़ 08.25/08.30 बजे, बिलासपुर 1040/10.45 बजे, रायपुर 12.45/12.50 बजे, दुर्ग 13.50/13.55 बजे, गोंदिया 16.15/16.20 बजे एवं नागपुर 18.20 बजे पहुचेगी ।

Related posts