रेलवे की छठ पूजा सौगात! चर्लपल्लि-बरौनी स्पेशल ट्रेन से गोंदिया, दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर के यात्रियों को बड़ी राहत!

‘‘गोंदिया, दुर्ग, रायपुर एवं बिलासपुर के मध्य दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के यात्री लाभान्वित‘‘

बिलासपुर : छठ पूजा के दौरान ट्रेन में होने वाली अतिरिक्त भीड़-भाड़ के दौरान रेल यात्रियों को अधिक से अधिक कन्फर्म बर्थ/सीट की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु चर्लपल्लि एवं बरौनी के मध्य एक फेरे के लिए  चर्लपल्लि-बरौनी-चर्लपल्लि छठ पूजा स्पेशल ट्रेन व्हाया गोंदिया, दुर्ग, रायपुर एवं बिलासपुर के मार्ग से चलाई जा रही है ।

यह गाड़ी 07093 चर्लपल्लि-बरौनी छठ पूजा स्पेशल ट्रेन से चर्लपल्लि से दिनांक 25 अक्टूबर,  2025 को चलेगी । इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी 07094 बरौनी-चर्लपल्लि छठ पूजा स्पेशल ट्रेन बरौनी से दिनांक 27 अक्टूबर, 2025 को चलेगी ।  इस गाड़ी में कुल 21 कोच रहेगे ।

इस गाड़ी की विस्तृत समय सारिणी इस प्रकार है-

Related posts