बिलासपुर के सिविल लाईन में हंगामा करने वाले पाँच असामाजिक तत्वों पर गिरी पुलिस की गाज ! मगरपारा मरार गली में झगड़ा और उपद्रव, पुलिस ने पाँच उपद्रवियों पर लगाई रोक, की कानूनी कार्रवाई.

थाना – सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.) में पाँच असामाजिक तत्वों के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही.

बिलासपुर : थाना सिविल लाइन पुलिस ने क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पाँच असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की है। पुलिस के अनुसार, मगरपारा मरार गली में कुछ युवकों द्वारा आपसी झगड़े और विवाद के चलते मोहल्ले में अशांति फैलाने की स्थिति बन गई थी। इस पर थाना प्रभारी सिविल लाइन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विरुद्ध कानूनी प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की।
अशांति फैलाने वालों में सूरज पाण्डेय (35 वर्ष), मोहम्मद आरिफ (34 वर्ष), रोहित पटेल (24 वर्ष), अनंत मेश्राम (24 वर्ष) और सोनू देवांगन (22 वर्ष) शामिल हैं, सभी निवासी मगरपारा मरार गली, थाना सिविल लाइन, बिलासपुर के हैं। पुलिस का कहना है कि ऐसे असामाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और भविष्य में शांति भंग करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिये और अवैध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है। तालापारा मरार गली में असामाजिक तत्व के लोग आपस में झगड़ा-विवाद कर मोहल्ले में अशांति उत्पन्न करने वाले कुल पाँच असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।

1- सूरज पाण्डेय पिता शेखर पाण्डेय उम्र 35 साल साकिन मगरपारा मरार गली थाना सिविल लाईन बिलासपुर छ.ग.,

2- मोहम्मद आरिफ पिता मोहम्मद बसीर उम्र 34 साल साकिन मगरपारा मरार गली थाना सिविल लाईन बिलासपुर,

3- रोहित पटेल पिता राजकुमार पटेल उम्र 24 साल साकिन मगरपारा मरारगली थाना सिविल लाईन बिलासपुर,

4- अनंत मेश्राम पिता अमर मेश्राम उम्र 24 साल साकिन मरार गली थाना सिविल लाईन बिलासपुर छ.ग.,

5- सोनू देवांगन पिता प्रताप देवांगन उम्र 22 साल साकिन मगरपारा मरारगली थाना सिविल लाईन बिलासपुर..

Related posts