बलौदाबाजार-भाटापारा ब्रेकिंग न्यूज़ : तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दो की मौत, दो घायल – दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं.
बलौदाबाजार-भाटापारा : जिले में दीपावली के दिन खुशियों के बीच एक भयावह सड़क हादसे ने मातम का माहौल बना दिया। ग्राम खोंदल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौके पर मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
दीपावली के दूसरे दिन बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। ग्राम खोंदल के पास मेन रोड पर ट्रक की जोरदार टक्कर से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक युवक और एक नाबालिग सम्मिलित हैं। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
हादसे का पूरा घटनाक्रम –
मृतक रवीशंकर निषाद पिता स्व. प्रकाश निषाद (उम्र 20 वर्ष) निवासी ग्राम तोहडीघाट, थाना नांदघाट तथा मनीष निषाद पिता चंदन निषाद (उम्र 10 वर्ष) अपने परिजनों के साथ दीपावली मनाने गांव तोहडीघाट से ग्राम अर्जुनी (थाना भाटापारा ग्रामीण) आए हुए थे।
आज दिनांक 29 अक्टूबर 2025 को सुबह लगभग 10:40 बजे रवीशंकर अपने छोटे भाई मनीष, दोस्त व रिश्तेदारों के साथ मोटरसाइकिल से अर्जुनी से वापस अपने गांव तोहडीघाट जा रहे थे।
इसी दौरान जब वे ग्राम खोंदल, लक्ष्मी अपार्टमेंट के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक (क्रमांक CG-07-BE-8655) ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रवीशंकर निषाद और उसका चाचा मनीष निषाद की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं साथ में बैठी कुमारी तुलिका निषाद (17 वर्ष) और देढ़ू फेंकर (18 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल सीएचसी अस्पताल भाटापारा में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस की कार्रवाई –
सूचना मिलते ही थाना नांदघाट और भाटापारा ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
पुलिस ने ट्रक CG-07-BE-8655 के चालक के विरुद्ध लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने से मृत्यु कारित करने का अपराध (धारा 304A, IPC) दर्ज किया है। आरोपी चालक की तलाश जारी है।
गांव में पसरा मातम –
हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के गांव तोहडीघाट और अर्जुनी में कोहराम मच गया। दीपावली की खुशियां मातम में बदल गईं।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ट्रक चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दी जाए।
