ढोढ़ी के पानी में डूबने से मौत — जशपुर कलेक्टर ने मृतक के परिजनों को 4 लाख की सहायता स्वीकृत

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। सन्ना तहसील अंतर्गत ग्राम पण्डरापाठ निवासी स्व.ननका राम का ढोढ़ी के पानी में डूबने से 26 सितम्बर 2023 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पुत्र गुड्डू राम एवं पुत्री बिफनी बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts