महिला क्रिकेट विश्व कप : भारत की स्वर्णिम जीत में छत्तीसगढ़ की चमक ! फिजियोथैरेपिस्ट आकांक्षा ने बढ़ाया देश का मान, 52 साल बाद भारत की बेटियों ने जीता वर्ल्ड कप, कवर्धा की आकांक्षा बनीं जीत की ‘गुप्त शक्ति’ !

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने कल जैसे ही दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हरा कर आईसीसी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की, वैसे ही पूरा देश हमारी बेटियों की गर्वीली सफलता पर झूम उठा। यह 52 साल के महिला वर्ल्ड कप इतिहास में पहली दफा है जब भारत की विमेंस ब्रिगेड ने वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीती है। इस जीत ने कवर्धा जिले के लोगों को भी गौरवान्वित होने का एक विशेष अवसर दिया है। कारण कवर्धा जिले की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी ने भी इस जीत में अपनी विशेष भूमिका निभाई है। आकांक्षा भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साथ फिजियोथैरेपिस्ट एवं स्पोर्ट्स साइंस विशेषज्ञ के रूप में कार्य करते हुए खिलाड़ियों की फिटनेस, रिकवरी और प्रदर्शन को उच्चतम स्तर पर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Related posts