कापू पुलिस ने गुम हुई नाबालिग बालिका को दुर्ग से किया बरामद.
थाना कापू में गुम इंसान दर्ज कर अपराध क्रमांक 175/2025 धारा 137(2) बी.एन.एस. के तहत मामला कायम कर प्रारंभ की गई थी पतासाजी, विवेचना के उपरांत प्रकरण में धारा 65(1) बी.एन.एस. एवं धारा 06 पॉक्सो एक्ट की गई विस्तारित.
रायगढ़ : थाना कापू पुलिस ने गुम हुई नाबालिग बालिका को जिला दुर्ग से सकुशल बरामद कर लिया है। बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले अपचारी बालक को हिरासत में लेकर पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत गिरफ्तार किया गया है। मामला 10 अक्टूबर 2025 को ग्राम कापू की एक नाबालिग के गुमशुदगी से जुड़ा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालिका को वार्ड क्रमांक 51, वृंदावन बोरसी, दुर्ग से बरामद किया।
कापू पुलिस ने गुम हुई नाबालिग बालिका की पतासाजी कर उसे जिला दुर्ग से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले अपचारी बालक को हिरासत में लेकर पॉक्सो एक्ट के तहत न्यायालय में पेश किया है।
घटना की रिपोर्ट 14 अक्टूबर 2025 को हुई थी, जब ग्राम कापू निवासी महिला ने थाना कापू में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री 10 अक्टूबर को सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी। परिजनों को आशंका थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना कापू में गुम इंसान दर्ज कर अपराध क्रमांक 175/2025 धारा 137(2) बी.एन.एस. के तहत मामला कायम कर पतासाजी प्रारंभ की गई।
जांच के दौरान प्रभारी उपनिरीक्षक इगेश्वर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बालिका के परिजनों, सहेलियों और परिचितों से पूछताछ कर निरंतर सुराग जुटाने का प्रयास किया। इसी बीच सूचना मिली कि गुमशुदा बालिका जिला दुर्ग के थाना पद्मनाभपुर क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 51 वृंदावन बोरसी में देखी गई है। तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम दुर्ग रवाना हुई और मौके पर दबिश देकर बालिका को एक नाबालिग लड़के के साथ बरामद किया।
बालिका के कथन और चिकित्सीय परीक्षण के उपरांत प्रकरण में धारा 65(1) बी.एन.एस. एवं धारा 06 पॉक्सो एक्ट जोड़ी गई। पुलिस ने विधि से संघर्षरत अपचारी बालक को अभिरक्षा में लेकर न्यायालय के समक्ष पेश किया, वहीं बालिका को काउंसलिंग के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। इस प्रकरण की कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक इगेश्वर यादव एवं उनकी टीम की सतर्कता और तत्परता से नाबालिग बालिका की सकुशल बरामदगी संभव हो सकी।
