गौरी-गौरा विसर्जन में मचा बवाल: चाकू, लाठी-डंडों से हमला कर 13 आरोपी गिरफ्तार, 10 नाबालिग भी शामिल!

गौरी गौरा विसर्जन में लगे बाजा में नाचने की बात को लेकर आरोपियों द्वारा दिया गया मारपीट की घटना को अंजाम

आरोपियों द्वारा संत कंवरराम वार्ड के निवासियों को लाठी, डंडे, चाकू, राड, पत्थर आदि से मारपीट कर पहुंचाया गया गंभीर चोंट

प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर, उनकी सरगर्मी, से की जा रही है पता तलाश

बलौदाबाज़र-भाटापारा : दिनांक 01.11.2025 को संतकंवर राम वार्ड भाटापारा के निवासियों द्वारा एक साथ मिलकर बाजे गाजे के साथ गौरी-गौरा विसर्जन करने माता देवालय तालाब भाटापारा ले जाया जा रहा था, इसी बीच मातादेवालय मंदिर के पीछे, सर्कस मैदान के आरोपी मिथिलेश निषाद, राकेश मिश्रा एवं अन्य आरोपी तालाब से वापस आ रहे थे। फिर आरोपी संतकंवर राम वार्ड के गौरी-गौरा में लगे बाजा में नाचने लगे, जिससे मना करने पर आरोपियों द्वारा एक राय होकर अश्लील गाली गलौज करते हुए, हत्या करने की नियत से संतकंवर राम वार्ड के गौरी-गौरा विसर्जन में शामिल लोगों के ऊपर डंडे, राड, पत्थर, चाकू आदि से प्राण घातक वारकर, गंभीर चोट पहुंचाया गया।

रिपोर्ट पर थाना भाटापारा शहर में अपराध क्र. 591/2025 धारा 296,109,191(2),190 बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।  प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए प्रकरण में 10 विधि से संघर्षरत बालक सहित कुल 13 आरोपियों को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा गौरी-गौरा विसर्जन के दौरान बाजा में नाचने की बात को लेकर संतकंवर राम वार्ड के निवासियों के ऊपर पत्थर, लाठी डंडे, लोहे के राड, चाकू आदि से प्राण घातक वारकर उन्हें गंभीर चोंट पहुंचाना स्वीकार किया गया। की प्रकरण में सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण विवेचना में है।

आरोपियों के नाम

1. मिथिलेश निषाद उम्र 19 साल निवासी सर्कस मैदान के पास भाटापारा थाना भाटापारा शहर

2. राकेश मिश्रा उम्र 48 साल निवासी सर्कस मैदान के पास भाटापारा थाना भाटापारा शहर

3. भागीरथी निषाद उम्र 22 साल निवासी सर्कस मैदान स्टेशन वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर

4. विधि से संघर्षरत बालक 10 नफर

Related posts