चौकी सिलतरा में पुलिस का अभियान बना मिसाल : अवैध शराब, चोरी और गुंडागर्दी, असामाजिक तत्वों पर पुलिस का शिकंजा, सिलतरा में 14 आरोपी गिरफ्तार, निकाला गया जुलूस.

उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा असामाजिक तत्वों एवं अवैध कार्यों में लिप्त आरोपियों की धरपकड़ हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक उरला सुश्री पूर्णिमा लामा के मार्गदर्शन तथा चौकी प्रभारी सिलतरा उपनिरीक्षक राजेंद्र कंवर के नेतृत्व  में आज दिनांक 08 नवंबर 2025 को चौकी सिलतरा पुलिस टीम के द्वारा विशेष अभियान चलाकर थाना धरसीवा चौकी सिलतरा क्षेत्रांतर्गत चोरी की 02 अलग-अलग घटना को अंजाम देने वाले आरोपी 01. जितेन्द्र सयतोड़े 02. नवीन कुर्रे तथा आरोपी रमेश देवांगन को चोरी की मशरूका के साथ गिरफ्तार किया गया है जिनके विरुद्ध थाना धरसीवा में अपराध क्रमांक 556/25 धारा 331(4), 305(a) बी एन एस तथा अपराध क्रमांक 561/25 धारा 303(2), 306 बीएनएस का अपराध क्रमशः पंजीबद्ध है ।

शराब पीने हेतु पैसे की माँग करने तथा मारपीट करने वाले आरोपी वीरेंद्र मनहर को भी गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना धरसीवा में अपराध क्रमांक 513/25 धारा 119(1), 296 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई है।

Related posts