अपराध समाचार : रात में पड़ोसी ने किया था जानलेवा हमला ! चाकू से वार कर गंभीर चोट पहुंचाने वाले फरार आरोपी सोनू कौशल को पुलिस ने किया गिरफ्तार….पढ़ें पूरी ख़बर !

प्रार्थी राहुल कुमार ध्रुव निवासी ग्राम भोथीडीह द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि घटना दिनांक 03 सितंबर 2025 को आरोपी पड़ोसी सोनू कौशल प्रार्थी के घर रात्रि में आया एवं अश्लील गाली-गलौज कर, जान से मारने की धमकी देकर मारपीट किया। साथ ही अपने पास रखे सब्जी काटने के चाकू से प्रार्थी पर जानलेवा वार किया, जिससे प्रार्थी को गंभीर चोंटे आई है। इस रिपोर्ट पर थाना भाटापारा ग्रामीण में अपराध धारा 296,351(2),115(2),118(1) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में पुलिस सहायता केंद्र निपनिया द्वारा आरोपी का पता तलाश प्रारंभ किया गया। आरोपी घटना करने के पश्चात फरार हो गया था, जिसकी पुलिस द्वारा सरगर्मी से पता तलाश की जा रही थी। इसी बीच प्रकरण के फरार आरोपी सोनू उर्फ शिवकुमार कौशल को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर उसके द्वारा प्रार्थी के साथ जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्का एवं सब्जी काटने के चाकू से जानलेवा हमला करना स्वीकार किया गया। इस प्रकरण में आरोपी को दिनांक 16 नवंबर 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समस्त प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की गई है।

Related posts