आखिरकार पकड़ा गया ‘कुनकुरी का मोस्ट वॉन्टेड’! चोरी-लूट और मारपीट के 8 मामलों में फरार अनीस खलखो सलाखों के पीछे

स्थाई वारंटी अनीस खलखो है, आदतन बदमाश, उसके विरुद्ध थाना कुनकुरी में चोरी, लूट व मारपीट का 08 प्रकरण दर्ज

स्थाई वारंटी अनीस खलखो को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर भेज चुकी थी जेल,

माननीय न्यायालय से जमानत मिलने के बाद से ही था फरार,

माननीय न्यायालय ने जारी किया था स्थाई वारंट,पुलिस कर रही थी लगातार तलाश, अंततः कुनकुरी की धोबी पारा से धर दबौचा

गिरफ्तार स्थाई वारंटी – अनीस खलखो उम्र 19 वर्ष, निवासी धोबी पारा, कुनकुरी, जिला जशपुर ( छ. ग)

जशपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में फरार आरोपियों की धर पकड़ हेतु विशेष अभियान ऑपरेशन अंकुश चला रही है, जिसके तहत पुलिस को थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत चोरी, लूट व मारपीट जैसे के मामले में , फरार स्थाई वारंटी अनीस खलखो की पकड़ने में सफलता मिली है।

स्थाई वारंटी अनीस खलखो, एक आदतन बदमाश है, उसके विरुद्ध थाना कुनकुरी में 2017से अब तक कुल 08 अपराध पंजीबद्ध हैं, जिनमें पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए, अनीस खलखो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था। उसका प्रकरण माननीय न्यायालय में प्रक्रियाधीन है, आरोपी अनीस खलखो, माननीय न्यायालय से जमानत मिलने के बाद से फरार था, जिस पर माननीय न्यायालय के द्वारा , कोर्ट में पेशी हेतु बार बार नोटिस जारी किए जाने के बाउजूद, वह कोर्ट में उपस्थित नहीं हो रहा था, जिस पर माननीय न्यायालय के द्वारा थाना कुनकुरी के चोरी के मामले में अपराध क्रमांक 129/2019 , धारा 379,34 भा द वि के प्रकरण में आरोपी अनीस खलखो के विरुद्ध स्थाई वारंट जारी किया गया था।

पुलिस फरार स्थाई वारंटी अनीश खलखो की लगातार पतासाजी कर रही थी, इसी दौरान पुलिस को मुखबीर व पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से सूचना मिली, स्थाई वारंटी अनीश खलखो, धोबी पारा कुनकुरी में स्थित अपने घर में आया हुआ है, जिस पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए स्थाई वारंटी अनीश खलखो को उसके घर से घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया व विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

कार्यवाही तथा दुष्कर्म के आरोपी व स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कुनकुरी निरीक्षक राकेश कुमार यादव, प्रधान आरक्षक गोविंद यादव, आरक्षक भूपेंद्र यादव, रवींद्र प्रजापति , की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि कुनकुरी क्षेत्र में एक कुख्यात चोर फरार स्थाई वारंटी अनीस खलखो को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु जशपुर पुलिस का ऑपरेशन अंकुश निरन्तर जारी है।

Related posts