शराब के पैसों की लालच में इंसानियत हुई शर्मसार : पुत्र और उसके साथी ने 78 वर्षीय बुजुर्ग पिता को पीटा, दुकान फूंक डाली ! कोनी थाना ने दोनों आरोपी किए गिरफ्तार.

थाना कोनी क्षेत्र ग्राम जलसों निवासी प्रार्थी श्री लल्लू लाल श्रीवास्तव पिता स्वर्गीय प्रसाद उम्र 78 वर्ष दिनांक 18 नवंबर 2025 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराए कि उनका पुत्र राजेश श्रीवास्तव शराब पीने का आदी है जो 17 नवंबर 2025 के शाम 4:00 घर आकर अपने पिताजी से शराब पीने एवं मोटर साइकिल बनवाने के लिए पैसा की मांग करने लगा। प्रार्थी लल्लू लाल श्रीवास्तव के द्वारा अपने पुत्र को 500/- रुपए  दिया गया, उसके बाद भी उनका पुत्र राजेश श्रीवास्तव अपने साथी मुरली तिर्की के साथ घर आकर पिताजी से शराब के लिए रुपए की मांग करने लगा, पिताजी के द्वारा मना करने पर अपने साथी के साथ मिलकर मां बहन की गंदी-गंदी गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए पिताजी के साथ मारपीट किया है।

पैसा नहीं देने पर किराना दुकान में आग लगा दिया, जिससे दुकान में रखे किराना सामान पूर्ण रूप से जल गया. प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना के संबंध में तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर निर्देशानुसार त्वरित आरोपियों को ग्राम जलसों में दबिश देकर पकड़ा गया। आरोपी (1) राजेश श्रीवास्तव पिता लल्लू लाल उम्र 45 साल निवासी जलसों थाना कोनी, (2) साथी – मुरली तिर्की पिता अमीलाल उम्र 35 साल निवासी फाटक पारा बेलगहना हालमुकाम ग्राम जलसो थाना कोनी जिला बिलासपुर को पुलिस हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना अपराध स्वीकार किए विवेचना में विधिवत कार्यवाही कर आरोपीगणों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में रिमांड पर पेश किया गया है।

Related posts